फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच लाख कीमत के खैर के चार पेड़ काटे

पांच लाख कीमत के खैर के चार पेड़ काटे

Mon, 22 Jan 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख कीमत के खैर के चार पेड़ काटे
मीरापुर। कासमपुर भूम्मा के जंगल से लकड़ी माफियाओं ने लाखों रुपये कीमत के खैर के चार पेड़ काट लिए। मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी महकार सिंह पुत्र ब्रह्म सिंह ने कासमपुर भूम्मा के जंगल में जमीन लेकर बागवानी और खेती का कर रखा है। महकार सिंह ने बताया कि उसके बाग से खैर लकड़ी के चार बड़े पेड़ लकड़ी माफियाओं ने काट लिए। चोरी किए गए पेड़ों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई। पीड़ित ने तहरीर में एक व्यक्ति को नामजद किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सहकारी समिति के चुनाव को लेकर हलचल तेज हुई
मीरापुर। किसान सहकारी समिति और साधन सहकारी समिति के चुनावों को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी शुरू हो गई। समितियों के पदों के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क करने में सक्रिय हो गए। क्षेत्र में सिकरेडा, मुझेड़ा, कासमपुर खोला, भूम्मा, कुतुबपुर आदि गांवों में सहकारी समितियों के पदाधिकारियों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होते ही गांवों में हलचल शुरू हो गयी। साधन सहकारी समिति मुझेड़ा के एमडी विपिन पांडेय ने बताया कि नाम वापसी के बाद 23 जनवरी को प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। सभी संभावित उम्मीदवार मतदाता सूची के साथ संपर्क अभियान में जुड़ गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed