{"_id":"59c2c2904f1c1b2e688b5b91","slug":"101505936016-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के आरोपी की धुनाई, तनातनी बनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ के आरोपी की धुनाई, तनातनी बनी
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के आरोपी पिटाई से दो पक्षों में तनाव
मोरना (मुजफ्फरनगर)। छात्रा से छेड़छाड़ की घटना के बाद परिजनों के साथ पहुंची भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी के साथी ने पुलिस को फोन करके बैंक लूटने और मारपीट कर घायल करने की सूचना दे दी। बैंक लूट की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मचा गया। छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। मामला अलग अलग समुदाय से जुड़ा होने की वजह से तनातनी का माहौल बना हुआ है।
गांव मोरना में जानसठ रोड स्थित नई बस्ती जाने वाले रास्ते पर अनिल पाल पुत्र अनिल निवासी गांव यूसुफपुर ने पीएनबी की सहायक शाखा का कार्यालय बना रखा है। जिस पर शुक्रतारी निवासी संजय पुत्र धर्मसिंह को सहायक के तौर पर रखा हुआ है। वहीं बस्ती की रहने वाली दूसरे समुदाय की छात्रा दिन में दोपहर बाद ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। पिछले एक सप्ताह से संजय छात्रा के साथ छेड़छाड़ करता चला आ रहा था। छात्रा ने यह बात अपने परिजनों के बता दी थी। बुधवार को परिजन छात्रा को लेकर आरोपी के कार्यालय पहुंचे और उसकी पिटाई कर दी। इसी बीच आरोपी युवक के दोस्त ने पुलिस को सूचना दे दी कि बैंक लूट लिया गया और उसके दोस्त को पीटकर घायल कर दिया है।
सूचना पर सीओ भोपा मोहम्मद रिजवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर एकत्र भीड़ को खदेड़ा और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने छात्रा के बयान भी दर्ज किए। छात्रा के परिजनों ने पुलिस से आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। उधर, थानाध्यक्ष भोपा विजय सिंह ने बताया कि बैंक लूट की सुचना झूठी थी। मामला छात्रा के साथ छेड़छाड़ का है। पीड़िता के भाई ने आरोपी के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। लूट की झूठी सूचना देने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।