फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hello... this is Lallan speaking from Bihar; send 10 lakh rupees.

Deoria News: हेलो..बिहार से लल्लन बोल रहा हूं, 10 लाख रुपये भिजवा दो

Thu, 08 Oct 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 08 Oct 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Hello... this is Lallan speaking from Bihar; send 10 lakh rupees.
बरहज। भलुअनी कस्बा निवासी मनोज तिवारी से बुधवार की शाम फोन पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। अनजान नंबर से आई कॉल में खुद को बिहार का लल्लन बताते हुए आरोपी ने 10 दिन के भीतर रकम बताए गए स्थान पर पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन

रकम देने में चालाकी करने पर घर और कार्यालय में घुसकर गोली मारने की धमकी दी। घटना के बाद से मनोज का परिवार सहमा हुआ है।
उन्होंने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मनोज तिवारी ने बताया कि शाम करीब 5:17 से 5:25 बजे के बीच उनके मोबाइल पर कई बार कॉल आई। फोन करने वाले ने 10 लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी। मनोज ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। रंगदारी की धमकी की खबर फैलते ही कस्बे में भी चर्चा शुरू हो गई।
विज्ञापन

सीओ रंजना सचान ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed