फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बड़े भाई का गला काटकर थाने पहुंचा भाई

बड़े भाई का गला काटकर थाने पहुंचा भाई

Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बड़े भाई का गला काटकर थाने पहुंचा भाई
रिश्ते का खून : बड़े भाई की हत्या कर थाने पहुंचा भाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शराब पीकर माता-पिता से गालीगलौज करने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद हत्यारोपी छोटा भाई आला कत्ल के साथ थाने पहुंच गया। खून से लथपथ चाकू देखकर पुलिसकर्मी भी चकरा गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। पिता की ओर से हत्यारोपी छोटे पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, मृतक के ससुर ने थाने पहुंचकर हत्याकांड को लेकर सवाल उठाए हैं।
शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ली निवासी राजकुमार के चार बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा राजू उर्फ रजनीश शहर में बाइक शोरूम पर कार्य करता था। पुलिस के मुताबिक राजनीश शराब पीने का आदी था। वह अक्सर शराब के नशे में परिजनों, माता-पिता के साथ अभद्रता करता था। शुक्रवार देर रात भी रजनीश नशे की हालत में घर पहुंचा। यहां पर पिता राजकुमार ने उसे नशे में होने पर डांट दिया, तो दोनों में कहासुनी हो गई। रजनीश ने पिता के साथ मारपीट करने का प्रयास किया, जिसका छोटे भाई मोनू उर्फ मुन्ना ने विरोध जताया। दोनों भाइयों के बीच नोकझोंक हुई। इसी बीच मोनू घर में रखा सब्जी काटने का चाकू उठा लाया। पहले मोनू और पिता राजकुमार ने उसे समझाया, लेकिन रजनीश नहीं माना। गुस्से में आकर छोटे भाई मोनू ने रजनीश का चाकू से गला रेत डाला, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छोटे भाई ने माता-पिता के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। हत्या से परिजनों और मृतक की पत्नी गीता की चीख-पुकार के बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र होती देख हत्यारोपी छोटा भाई मोनू खून से सना चाकू लेकर कोतवाली थाने पहुंच गया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देर रात को ही एसआई समय पाल सिंह अत्री मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का मुआयना किया। परिजनों से पूछताछ के बाद रजनीश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। हत्या से रामलीला टिल्ला मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पूछताछ में परिजनों ने कहा कि मृतक आए दिन शराब के नशे में परिजनों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता रहता था। कोतवाली थाने पर पिता राजकुमार की ओर से छोटे पुत्र मोनू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, मृतक के ससुर खेड़ा मस्तान निवासी रामभज ने हत्या को लेकर सवाल खड़े किए हैं। कोतवाली थाने पहुंचकर पुलिस से निष्पक्ष जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

चाचा ने छीन लिया पिता का साया
मुजफ्फरनगर। मृतक रजनीश की शादी खेड़ा मस्तान की गीता से हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। दोनों मासूम बेटियों के सिर से चाचा ने पिता का साया छीन लिया है। मृतक की पत्नी ने भी वारदात को लेकर आरोप लगाए हैं। परिजनों में हत्याकांड से कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed