{"_id":"59a5b94c4f1c1bed278b4695","slug":"101504033100-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़ के बवाल में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़ के बवाल में एक आरोपी गिरफ्तार
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा से छेड़छाड़ के बवाल में एक आरोपी गिरफ्तार
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव भटौड़ा और मोघपुर के ग्रामीणों के बीच छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना को लेकर सोमवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तनाव के मद्देनजर दोनों गांवों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
सिखेड़ा क्षेत्र के गांव बिहारी के जंगल में सोमवार को बाइक सवार गांव भटौड़ा निवासी दूसरे समुदाय के युवक की छात्रा बहन के साथ मोघपुर के बाइक सवार तीन छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर इन युवकों ने दूसरे समुदाय के युवक के साथ मारपीट कर दी थी। सूचना देने पर दोनों गांवों के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए थे। देखते ही देखते इन ग्रामीणों के बीच संघर्ष हो गया था। मोघरपुर के प्रिंस ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक गोली वहां से गुजरने वाले भटौड़ा के बाइक सवार सुरेंद्र पुत्र गिरवर को लग गई थी। फायरिंग होते ही भगदड़ मचने पर ग्रामीणों ने तीन बाइकों को आग लगा दी थी। सूचना मिलने पर एसपी सिटी ओमबीर सिंह के अलावा कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
छात्रा के पिता की ओर से मोघपुर के प्रिंस व उत्तम आदि ग्रामीणों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने मंगलवार को नामजद आरोपी उत्तम पुत्र कल्याणसिंह को भटौड़ा व मोघपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।