{"_id":"5995eb814f1c1b8a2f8b4584","slug":"101502997377-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण का शव मिलने से सनसनी फैली
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाली प्लाट में मिला ग्रामीण का शव
मोरना। दिन निकलते ही करीब 45 वर्षीय ग्रामीण का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डॉग स्क्वॉड टीम ने घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया। पुलिस ने शीघ्र घटना के खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव कंहेड़ा में बृहस्पतिवार की सुबह करीब छह बजे गांव में स्थित खाली पड़े प्लॉट में गांव के ही एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव के चौकीदार मोहम्मद इकबाल की सूचना पर भोपा सीओ मोहम्मद रिजवान, थाना प्रभारी ककरौली अनिल कुमार सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी प्राप्त की। जबर सिंह पुत्र रतिराम के प्लाट में मिले शव की पहचान सहेंद्र पुत्र मांगेराम सैनी के रूप में हुई। सहेंद्र के दाएं कान के नीचे धारदार हथियार के निशान मिले हैं। पुलिस द्वारा बुलाई गई डॉग स्क्वॉड टीम से जांच पड़ताल कराई गई। डॉग ने जहां परिजन बरामदे में कपड़ा बिछाकर शोक मना रहे थे, डॉग के वहां पहुंचने पर कपड़ा हटाया गया, जहां पर खून के निशान मिले। इसके बाद डॉग पीछे के मकान जो मृतक के भाई नरेंद्र का है, वहां जाकर बैठ गया। पुलिस के मुताबिक मृतक सहेंद्र शराबी, जुआरी प्रवृत्ति था। पुलिस को शक है कि ग्रामीण की हत्या मकान में ही गई है। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को प्लाट में डाल दिया गया। मृतक के पुत्र प्रेमचंद सैनी ने अज्ञात में तहरीर दी है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।