फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime newsMuzaffarnagar: Motorcycle crashes into railing while trying to avoid an oncoming vehicle; 2 died

Muzaffarnagar: सामने से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में रेलिंग से टकराई बाइक, जीजा-साले की मौत

Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 20 Jul 2026 02:04 AM IST
सार

दीपक और राहुल दिल्ली से बाइक पर सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। मुजफ्फरनगर जिले में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर हादसा हो गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। 

विज्ञापन
crime newsMuzaffarnagar: Motorcycle crashes into railing while trying to avoid an oncoming vehicle; 2 died
दीपक और राहुल की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिखेड़ा थाना क्षेत्र में चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर एक बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दिल्ली के रहने वाले जीजा दीपक और साले राहुल की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार होकर हरिद्वार घूमने जा रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। विपरीत दिशा से आए वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। 
विज्ञापन

 

पश्चिमी दिल्ली के हाउस नंबर आरजेडी के 111 ब्लॉक विजय एनक्लेव पालम निवासी राहुल अगरी (28) अपने जीजा कर्नाटक के टाउन बेंगलुरु दक्षिणी हाउस नंबर 54 ग्राउंड फ्लोर, बेसन क्रॉस रोड बेसन तथा हाल निवासी पश्चिमी दिल्ली के डब्ल्यू जेड 70 ज्वालाहेड़ी बाजार निवासी दीपक सुनार (36) के साथ रविवार सुबह 10 बजे बाइक पर दिल्ली से हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों खतौली की ओर से गंगनहर की चौधरी चरण सिंह कांवड़ मार्ग पटरी से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इस बीच सिखेड़ा क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर गांव जंधेड़ी कट के पास पहुंचने पर सामने से आ रहे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गंगनहर के बराबर में लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
विज्ञापन

पुलिस ने घायल राहुल को खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया तथा दूसरे घायल दीपक को जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया। अस्पतालों में चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नई मंडी सुनील कुमार का कहना है कि हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शवों को लेकर दिल्ली चले गए हैं।

ये भी देखें...
कांवड़ यात्रा: 30 जुलाई से भारी और 6 अगस्त से थम जाएंगे छोटे वाहनों के पहिए, जान लें पूरा रूट डायवर्जन प्लान
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed