फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Kanwar Yatra: Movement of heavy vehicles to be restricted from July 30, and small vehicles from August 6

कांवड़ यात्रा: 30 जुलाई से भारी और 6 अगस्त से थम जाएंगे छोटे वाहनों के पहिए, जान लें पूरा रूट डायवर्जन प्लान

Mon, 20 Jul 2026 12:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 20 Jul 2026 12:33 PM IST
सार

Baghpat News: बागपत में दिल्ली-सहारनपुर, बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे सहित कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन बंद हो जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे चलता रहेगा, वह कांवड़ यात्रा मार्ग नहीं बनाया गया है। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra: Movement of heavy vehicles to be restricted from July 30, and small vehicles from August 6
रूट डायवर्जन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे समेत कई मार्गों पर 30 जुलाई से भारी वाहन, छह अगस्त से छोटे वाहनों के पहिए थम जाएंगे। वाहनों को निकालने के लिए रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार किया जा रहा है। इस बार दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहन चलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, क्योंकि एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों को जाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

 

हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आने वाले लाखों कांवड़िए जिले के विभिन्न मार्गों से अपने गंतव्य की तरफ रवाना होते हैं। इस दौरान हल्के और भारी वाहनों के संचालन से हादसे का खतरा भी बना रहता है। इसके लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। पुलिस का अनुमान है कि हरिद्वार, गोमुख से आने वाले कांवड़िए 30 जुलाई से जिले में पहुंचने लगेंगे। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए 30 जुलाई से भारी वाहनों का संचालन रोक दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मेरठ-बागपत हाईवे पर भी वाहनों को रोका जाएगा। इसके बाद छह अगस्त को हल्के वाहनों को रोकने की तैयारी की गई है। पुलिस अफसरों ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ मार्गों की सूची से बाहर रखा है। कांवड़ यात्रा के दौरान एक्सप्रेसवे से भारी और हल्के वाहनों को भेजा जा सकता है, जिससे वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
 
विज्ञापन

कांवड़ियों के वेश में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
पुरा महादेव मंदिर परिसर में नौ से 12 अगस्त तक चार दिवसीय श्रावणी मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी कांवड़ मार्गों और मेला परिसर में कांवड़ियों के वेश में भी तैनात रहेंगे, जो असामाजिक गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
 

हरियाणा के अफसरों के साथ मंथन किया
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात संचालन को लेकर जिले के पुलिस अफसरों ने हरियाणा के सोनीपत, पानीपत के अफसरों के साथ बैठक की। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान रूट डायवर्जन प्लान पर चर्चा की गई। साथ ही भारी वाहनों को रोकने में सहयोग की अपील भी की गई।
 

बंद रहेंगी मीट की दुकानें
पुलिस अफसरों ने अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मीट कारोबारियों और होटल संचालकों के साथ बैठक की। कांवड़ यात्रा शुरू होने पर मीट की दुकानें और होटल बंद रखने के निर्देश दिए। साथ ही दुकानें खोलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। इसके चलते गौरीपुर मोड़, बड़ौत समेत अन्य जगहों पर दुकानें बंद कराई गईं।
 

ये बोले एसपी
30 जुलाई से भारी और छह अगस्त से हल्के वाहनों को दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे और मेरठ-बागपत हाईवे समेत अन्य कांवड़ मार्गों पर रोक दिया जाएगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन जारी रहेगा। -सूरज कुमार राय, पुलिस अधीक्षक

ये भी देखें...
Baghpat: धमकी से परेशान होकर रिकवरी एजेंट ने फंदा लगाया, आहत होकर बहन ने पकड़ा बिजली का तार; झुलसी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed