Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

Sun, 11 Jan 2026 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
crime news
खतौली। गांव अंतवाड़ा से तीन दिन से लापता निशांत (20) का शव गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में शीशम के पेड़ पर लटका मिला। मां के डांटने के कारण पेड़ पर फंदा लगा कर फांसी लगाकर आत्महत्या करना बताया गया।
विज्ञापन

गांव अंतवाड़ा निवासी युवक बुधवार के दिन से लापता हो गया था। परिजन तीन दिन से उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि निशांत को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया। जंगल में भी उसे तलाशते रहे, मगर उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार को गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में किसान मांगेराम गन्ना काटकर आ रहे थे। उन्हें किसान राजकुमार के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर निशांत का शव लटका हुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी तो काफी ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। खतौली पुलिस ने बताया कि मृतक के गले में मफलर का फंदा लगा था। युवक ने आत्महत्या की है। उधर, युवक की मौत से परिवार में शोक है।
---------------------------

मां के डांटने पर चला गया था निशांत
परिजनों ने बताया कि बुधवार के दिन मां कविता ने युवक को काम पर न जाने के लिए डाट दिया था। इसके बाद वह गुस्से में घर से चला गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई। उसका कोई पता नहीं चला था। शुक्रवार को मृतक का बड़ा भाई विशाल ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचा तथा पुलिस को तहरीर देकर भाई को तलाश करने की मांग की थी। मृतक के मोबाइल फोन पर रिंगटोन जाती रही, मगर बाद में वह बंद हो गया था। मोबाइल फोन मृतक की जेब में मिला। इसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
----------------------
फोरेंसिक टीम ने की जांच
गांव अंतवाड़ा निवासी युवक का शव मिलने के बाद फोरेंसिक विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर फोटोग्राफी की तथा जांच पड़ताल की। इस दौरान शव के आसपास ग्रामीणों को नहीं आने दिया गया। जांच पड़ताल के बाद पेड़ पर लटके शव को नीचे उतरवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed