Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Created a ruckus alleging negligence during the operation.

Muzaffarnagar News: ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा

Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Created a ruckus alleging negligence during the operation.
मुजफ्फरनगर। छह माह पहले किए गए पित्त की थैली के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने कांबोज हॉस्पिटल पर हंगामा किया। आईएमए पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। नई मंडी थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव अमरपुर गढ़ी निवासी प्रदीप को पेट में दर्द की शिकायत पर डॉ. पीके कांबोज के जानसठ रोड स्थित कांबोज हॉस्पिटल पर लाया गया था। जांच कराकर इसी साल 15 जनवरी को हॉस्पिटल पर ऑपरेशन कर पित्त की थैली प्रदीप के शरीर से निकाल दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिजनों सहित हॉस्पिटल पहुंचे प्रदीप ने पेट में लगातार दर्द होने की शिकायत की। प्रदीप की पत्नी संजो ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन में लापरवाही बरते जाने के कारण प्रदीप के शरीर में मवाद हो गई थी, जिसे डॉ. पीके कांबोज से निकलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन में लापरवाही बरते जाने के कारण दर्द नहीं रुक रहा। आरोप लगाया सभी जांच चिकित्सक के कहने पर कराई गई थी। आईएमए की ओर से अध्यक्ष डॉ. यश अग्रवाल, सचिव अभिषेक गौड, डॉ. रवि त्यागी, डॉ. अनुज माहेश्वरी मौजूद रहे।

------------

ऑपरेशन सफल रहा था, आरोप निराधार
कांबोज हॉस्पिटल के संचालक डॉ. पीके कांबोज का कहना है कि छह माह पहले ऑपरेशन सफल रहा था। उससे पहले सभी जांच ठीक आई थी। मरीज के पेट में दर्द था। इसके बाद उसे एम्स ऋषिकेश दिखाया गया था। जहां जांच के बाद रिपोर्ट में मरीज के शरीर में गांठ होना बताया गया है, जो कैंसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed