{"_id":"58b8702c4f1c1b78358311b2","slug":"crane-fired-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज पर पलटे ट्रक को सीधा करने में पलट गई क्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज पर पलटे ट्रक को सीधा करने में पलट गई क्रेन
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 03 Mar 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक और क्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली में रेलवे लाइन ओवरब्रिज पर पलटे ट्रक को सीधा करते समय क्रेन ही अचानक पलट गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया। इस हादसे के कारण जानसठ रोड पर बुधवार रात एक बजे से बृहस्पतिवार दोपहर तक करीब 12 घंटे तक यातायात प्रभावित हुआ।
नगर निवासी चालक उमरदीन बुधवार रात अपने ट्रक में सीतापुर से वन विभाग की लकड़ी लादकर सरधना जा रहा था। रात करीब एक बजे जानसठ रोड पर रेलवे लाइन ओवरब्रिज पर ट्रक पहुंचा तो बुआड़ा की ओर से आ रहा ट्रैक्टर ट्रक से टकरा गया। इससे अनियंत्रित होकर लकड़ी से भरा ट्रक ट्रैक्टर पर पलट गया। ट्रक पलटने से ट्रैक्टर चालक की जान बाल-बाल बची। उमरदीन भी किसी तरह बचा।
हादसे के बाद ओवरब्रिज पर दोनों तरफ का यातायात बाधित हो गया। मौक पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए रात में ही क्रेन को मंगवा लिया था। लेकिन ट्रक सीधा नहीं हुआ तो दूसरा खाली ट्रक मंगवाया गया। इसमें लकड़ियों को लादा। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे ट्रक खाली हुआ। सुबह करीब सात बजे क्रेन के मजदूरों ने पलटे खाली ट्रक को सीधा करना शुरू किया। ट्रक सीधा करते हुए अचानक क्रेन पलट गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुल के पास से गुजर रहे साइकिल सवार गांव मीरापुर दलपत निवासी शिवकुमार पुत्र चमन सिंह और भूड़ निवासी राहुल पुत्र रमेश और गांव भलवा निवासी अनीश उर्फ काला पुत्र अलीशेर क्रेन के नीचे दब गए। पुलिस ने लोगों के साथ मिलकर क्रेन के नीचे दबे लोगों को बामुश्किल बाहर निकाला। पुलिस ने गंभीर अवस्था में घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गंभीर अवस्था में घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय स्कूली बच्चे और अन्य राहगीर भी यहां से गुजर रहे थे। गनीमत रही कि क्रेन पलटते समय और बड़ा हादसा होने से टल गया।