{"_id":"ee5e8b74170ba9f280d483243f6d7867","slug":"cow-theft-bjp-members-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय चोरी, भाजपाइयों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाय चोरी, भाजपाइयों का हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 21 Jan 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नई मंडी की वाल्मीकि बस्ती से दो गाय चोरी हो जाने पर भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के सामने भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल ने विरोध जताया।
गांधी नगर की वाल्मीकि बस्ती निवासी महेंद्र वाल्मीकि की मंगलवार रात तीन गायें चोरी हो गई। दो गाय चोर ले गए, जबकि एक गाय किसी तरह छूटकर वापस आ गई। सुबह जाग होने पर गायों की चोरी का पता चला।
घटना की सूचना पर नई मंडी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच गाय चोरी होने की घटना का पता चलने पर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव अग्रवाल अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और गाय चोरी होने की घटना पर पुलिस से विरोध जताया।
विज्ञापन
चोरी को लेकर घंटों भाजपाइयों ने हंगामा किया। कपिलदेव का कहना था कि पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। पुलिस के गाय बरामद करने के आश्वासन पर ही भाजपाई शांत हुए। पुलिस चोरी गई गायों की तलाश में जुटी है।