{"_id":"6574c0cd41c2683cbd05e0d6","slug":"court-road-will-be-built-public-problems-will-be-solved-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-12829-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कोर्ट रोड बनेगा, जनता की समस्या का होगा हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कोर्ट रोड बनेगा, जनता की समस्या का होगा हल
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर के डाकघर से झांसी की रानी के सामने से होते हुए प्रकाश चौक तक की सड़क बनेगी। कोर्ट रोड शहर का मुख्य मार्ग है, इसके बनने से पूरे शहर की जनता को लाभ होगा। सड़क के निर्माण पर 39 लाख 98 हजार 300 रुपये खर्च होंगे।
शहर के हृदय स्थल शिव चौक के निकट डाकखाने से झांसी की रानी के सामने से प्रकाश चौक तक की सड़क स्वीकृत हो गई है। यह शहर के मुख्य मार्गों में से एक है। इस समय यह सड़क पूरी तरह खराब है। कचहरी जाने वाले 95 प्रतिशत लोग इसी मार्ग से जाते हैं। इसी मार्ग से मौलाहेड़ी मार्केट, सदर बाजार, जिला परिषद मार्केट आदि मुख्य बाजार जुड़े हैं। इस सड़क के बन जाने से आम जनता को बेहद लाभ होगा। इस सड़क के लिए नगर पालिका परिषद ने 39 लाख 98 हजार 300 रुपये स्वीकृत किए हैं। जल्द ही सड़क का निर्माण हो जाएगा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
मुख्य मार्गों पर फोकस:
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि शहर के मुख्य मार्गों पर उनका पूरा फोकस है। आम जनता को परेशानी न हो इसलिए सबसे पहले शहर के मुख्य मार्ग बनवाए जा रहे हैं। कोर्ट रोड भी इन्हीं में शामिल है।