{"_id":"5ed929548ebc3e909b66b384","slug":"court-judge-inspected-the-court-building-khatauli-news-mrt484854451","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जज ने निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला जज ने निरीक्षण किया
विज्ञापन
खतौली तहसील में निरीक्षण करते जिला जज।
- फोटो : KHATAULI
ग्रामीण न्यायालय बिल्डिंग का जिला जज ने निरीक्षण किया
खतौली। जिला जज राजीव शर्मा व एडीजे प्रथम पंकज अग्रवाल ने तहसील में बन रही ग्रामीण न्यायालय बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने बार संघ के पदाधिकारियों से बिल्डिंग का कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
खतौली तहसील में ग्रामीण न्यायालय की इमारत बन रही है। ग्रामीण न्यायालय में सिविल, क्रिमनल, लेवर आदि के वाद दायर किए जाएंगे। साथ ही उन पर सुनवाई भी की जाएगी। बार संघ के द्वारा तहसील परिसर में पिछले कई महीनों से बिल्डिंग बनवाने का काम चल रहा है। बिल्डिंग लगभग पूरी हो चुकी है, उसमें कुछ काम ही बाकी है। बार संघ के महासचिव दिमाग सिंह एडवोकेट ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला जज तहसील पहुंचे। उन्होंने तहसील में बन रही बिल्डिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने बार संघ के पदाधिकारियों से वार्ता भी की। जिला जज ने जून में काम पूरा कराए जाने की बात कही। बिल्डिंग का काम पूरा कराकर शासन के न्याय विभाग को सौंप दी जाएगी। इस दौरान बार संघ के अध्यक्ष चतर पाल, महासचिव दिमाग सिंह, राजवीर सिंह, सुलेमान, सरदार जितेंद्र सिंह, प्रमोद, सुभाष चंद पूर्व सचिव, मुकेश शर्मा, रतनसिंह, आनंद कुमार, रामकुमार, मूलचंद एडवोकेट उपस्थित रहे।