फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Couple from Meerut Caught Planning Gangster's Escape from Himachal Jail, Arrested After Encounter

Muzaffarnagar: मेरठ के दंपती की हिमाचल जेल से अपराधी को छुड़ाने की साजिश नाकाम, मुठभेड़ में गिरफ्तारी

Mon, 02 Jun 2025 06:00 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 02 Jun 2025 06:00 PM IST
सार

मेरठ निवासी विवेक यादव और पत्नी पायल पंजाब में अपने साथी गैंगस्टर सोनू उर्फ साधु को पुलिस कस्टडी से छुड़ाने जा रहे थे। मिर्ची पाउडर और हथियार के साथ पकड़े गए। मुठभेड़ में विवेक को गोली लगी, पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Couple from Meerut Caught Planning Gangster's Escape from Himachal Jail, Arrested After Encounter
दूसरों के लाइसेंस पर कारतूस लेकर बेचने वाला गिरफ्तार

विस्तार

शातिर अपराधी को छुड़ाने की सनसनीखेज साजिश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद नाकाम कर दिया। मेरठ निवासी पति-पत्नी की जोड़ी बाइक से पंजाब जा रही थी, जहां उनका इरादा पुलिस हिरासत में ले जाए जा रहे गैंगस्टर सोनू उर्फ साधु को छुड़ाने का था।
विज्ञापन

 
आरोपियों की पहचान मेरठ के जसवंतनगर मिल कॉलोनी मलियाना निवासी विवेक उर्फ गोलू यादव और उसकी पत्नी पायल के रूप में हुई है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान विवेक को पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर बाईपास पर निर्माणाधीन अंडरपास का स्लैब गिरा, छह मजदूर घायल, निर्माण कंपनी का मैनेजर हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि यह मुठभेड़ सिविल लाइन थाना पुलिस व एसओजी टीम द्वारा संधावली अंडरपास के पास हुई। दंपती बिना नंबर की बाइक से सफर कर रहा था। उनके पास से पिस्टल, मिर्ची पाउडर, पेन कार्ड और दो एटीएम कार्ड बरामद किए गए।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि विवेक का मकसद हिमाचल की ऊना जेल में बंद शातिर सोनू उर्फ साधु को पुलिस कस्टडी से छुड़ाना था। सोनू को दो जून को पंजाब के बालासोर कोर्ट में पेश किया जाना था।

 
 

पूछताछ में विवेक ने बताया कि वह पत्नी को इसलिए साथ लाया था ताकि सफर के दौरान किसी को शक न हो। योजना थी कि रास्ते में सोनू को ले जा रही पुलिस पर हमला कर मिर्ची पाउडर डालकर गैंगस्टर को छुड़ाया जाए।

सोनू का आपराधिक रिकॉर्ड
सोनू उर्फ साधु के खिलाफ दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह पहले भी एक बार पुलिस कस्टडी से फरार हो चुका है। हालांकि उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था।

डेढ़ माह पहले ही जेल से आया था बाहर
विवेक यादव खुद भी शातिर अपराधी है। वह मात्र डेढ़ माह पहले मेरठ जेल से रिहा हुआ था और अब फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed