फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Country-region developing under Modi-Yogi's leadership: Beniwal

पीएम-सीएम के नेतृत्व में विकास की पटरी पर दौड़ रहा देश प्रदेश : बेनिवाल

Mon, 09 Nov 2020 09:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Country-region developing under Modi-Yogi's leadership: Beniwal
मोदी-योगी के नेतृत्व में विकास कर रहा देश-प्रदेश : बेनीवाल
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश-प्रदेश विकास की पटरी पर दौड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देने का आह्वान किया।
सोमवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का देवबंद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह के गांव जड़ोदाजट में भी अभिनंदन हुआ। यहां विधायक समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने पगड़ी पहनाकर, तलवार व श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी का चित्र भेंटकर उनका स्वागत किया। बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में ही नहीं देश में इस विधानसभा का जिक्र होता है। बेनीवाल ने गन्ना शोध संस्थान शाहजहांपुर के मनोनीत निदेशक किसान नेता श्यामवीर त्यागी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी व संचालन डॉ. पवन सवई ने किया। कार्यक्रम में गंगोह विधायक कीरत सिंह, आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी, सहारनपुर के महापौर संजीव वालिया, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष विजेंद्र कश्यप, चौधरी राजपाल सिंह, देवव्रत त्यागी, अनिल पुंडीर, कृष्ण पाल सिंह पुंडीर, रोहन त्यागी, पदम सिंह व अरुण गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, टोल प्लाजा पर जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी के नेतृत्व में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का स्वागत हुआ। उन्हें स्वामी विवेकानंद का चित्र भेंट किया गया। स्वागत करने वालों में नितिन गुप्ता, जिला मंत्री विपिन भारतीय, वैभव अग्रवाल, अवि त्यागी, राकेश गांगुली, गगन मित्तल, निखिल अग्रवाल, कुलदीप सैनी, विजित त्यागी, संदीप सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed