{"_id":"609048858ebc3ee9243ed1d2","slug":"counting-of-khatauli-block-ended-in-24-hours-muzaffarnagar-news-mrt536966984","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली ब्लाक की मतगणना 24 घंटे में हुई समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतौली ब्लाक की मतगणना 24 घंटे में हुई समाप्त
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना 24 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब आठ बजे संपन्न हुई। मतगणना खत्म होने के बावजूद मानदेय नहीं मिलने से नाराज मतगणना कर्मचारियों ने मौके पर हंगामा किया, जिनकी तहसीलदार से नोकझोंक भी हो गई। बीडीओ ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर शांत किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार सुबह आठ बजे से मंडी स्थल पर शुरू हुई। काफी धीमी गति से चली मतगणना 24 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब आठ बजे जाकर संपन्न हो सकी। इसके बाद मतगणना में लगे कर्मचारियों ने अपने मानदेय की मांग की तो तहसीलदार ने उन्हें रुकने के लिए कह दिया। इस पर रात आठ बजे से मतों की गिनती में जुटे कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इसे लेकर मतगणना कर्मचारियों की तहसीलदार पुष्करनाथ चौधरी से तीखी नोकझोंक भी हो गई। कर्मचारियों का कहना था कि जब प्रथम पाली में मतगणना करने वाले कर्मचारियों को उनका मानदेय दिया जा चुका है तो मतगणना पूरी होने के बावजूद उन्हें क्यों रोका गया है।
हंगामे की सूचना पर बीडीओ पवन विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे और मतगणना करने वाले कर्मचारियों को पंडाल से बाहर ले जाकर किसी तरह समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद ही कर्मचारी शांत हुए, जिन्हें बाद में मानदेय देकर रवाना कर दिया गया।