{"_id":"6064af2d8ebc3e8c942f18a1","slug":"councilor-sudha-gandhi-became-the-chairman-of-the-fair-committee-devband-news-mrt5324152149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासद सुधा गांधी बनीं मेला कमेटी की चेयरमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासद सुधा गांधी बनीं मेला कमेटी की चेयरमैन
विज्ञापन
देवबंद। श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर पर अप्रैल माह में चतुर्दशी तिथि पर होने वाले मेले के लिए बुधवार को नगर पालिका ने कमेटी का गठन किया। इस समिति का सभासद सुधा गांधी को चेयरमैन बनाया गया है।
ज्ञात रहे कि 27 अप्रैल को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मेला कमेटी के गठन पर सहमति नहीं बन पाने के कारण 31 मार्च को एकल अंतरणीय मत की प्रक्रिया अपनाकर कमेटी गठित की जानी थी। इसके लिए बुधवार को रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष सभासद सुधा गांधी, मोहम्मद आरिफ, शबाना पत्नी महताब, शबाना पत्नी सलीम ख्वाजा, वरीसा और मजाहिर हसन ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नगर पालिका की नियमावली के अनुसार मेला कमेटी में पांच सदस्य ही चुने जाते हैं। जबकि छह सदस्यों का नामांकन किया। इसके चलते सभासद मजाहिर हसन ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया, इसलिए वोटिंग की आवश्यकता नहीं पड़ी। इसके बाद पांच सदस्यों को निर्विरोध मेला कमेटी में शामिल किया।
पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने बोर्ड के समक्ष सभासद सुधा गांधी का नाम मेला चेयरमैन के लिए प्रस्तावित किया। इसका बोर्ड में उपस्थित सभी सभासदों ने समर्थन किया। नवगठित मेला कमेटी में सुधा गांधी चेयरमैन बनीं। इसके अलावा मोहम्मद आरिफ, शबाना पत्नी महताब, शबाना पत्नी सलीम ख्वाजा और वरीसा को समिति का सदस्य बनाया हैं। इस मौके पर मनोज सिंघल, अजमद इलाही, शराफत मलिक, मोहम्मद. समीर, शाहिद हसन, विनय कुमार, राबिया, रूखसाना, मोहम्मद मुस्तकीम आदि रहे।