{"_id":"6092e52b8ebc3ebcc434ef41","slug":"corona-will-have-to-be-investigated-at-shukatirtha-cremation-ground-khatauli-news-mrt537201079","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुकतीर्थ श्मशान घाट पर करानी होगी कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुकतीर्थ श्मशान घाट पर करानी होगी कोरोना की जांच
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में गंगा तट के श्मशान घाट पर प्रतिदिन बढ़ते दाह संस्कार के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम जानसठ ने कहा कि दाह संस्कार करने वालों की कोरोना संक्रमण की जांच की जाएगी। साफ सफाई के लिए दो-दो सफाई कर्मी रात व दिन में रहकर निरंतर साफ सफाई कार्य करेंगे। श्मशान घाट व आने जाने वाले वाहनों को भी सैनिटाज किया जाएगा।
शुकतीर्थ में आयोजित बैठक में एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार ने कहा कि गंगा किनारे श्मशान घाट पर हो रहे दाह संस्कार के समय कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर गांव से लोग अपने परिजनों के दाह संस्कार के लिए वहां आते हैं। उन्होंने पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अर्जुन सिंह को श्मशान घाट पर कैंप लगाकर दाह संस्कार के लिए आने वाले सभी लोगों के कोरोना टेस्ट कराने के आदेश दिए। एसडीएम ने एडीओ पंचायत चंद्रप्रकाश शर्मा को तत्काल श्मशान घाट पर विशेष साफ सफाई कराने के साथ ही घाट को सैनिटाइजर कराने तथा दो-दो सफाई कमियों की ड्यूटी लगाने के आदेश दिए, जो रात-दिन साफ सफाई कार्य करेंगे।
वहीं नवनिर्वाचित प्रधान के पति राजपाल सैनी, धर्मेंद्र शर्मा, रामचंद्र आदि ने बीडीओ मोरना के साथ नगर में सैनिटाइज कराने में अहम भूमिका निभाई। तहसीलदार जानसठ अभयराज पांडेय, श्री गंगा सेवा समिति के आचार्य प्रेमशंकर मिश्र, विनोद शर्मा, राम सहोदर मिश्रा, मनोहर, आचार्य इंद्रपाल आर्य आदि मौजूद रहे।