{"_id":"5ed687cd8ebc3e903c17f2b7","slug":"corona-infection-started-spreading-in-society-muzaffarnagar-news-mrt4845412144","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज में फैलने लगा कोरोना का संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज में फैलने लगा कोरोना का संक्रमण
विज्ञापन
समाज में फैलने लगा कोरोना का संक्रमण
मुजफ्फरनगर। अब तक बाहर से आए लोगों के ही कोरोना पॉजिटिव मिलने के मामले सामने आ रहे थे, लेकिन अब यह संक्रमण समाज में भी फैलने लगा है। दक्षिणी खालापार में एक ही स्थान पर करीब 23 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि दाल मंडी क्षेत्र में भी एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन लोगों को संक्रमण कहां से लगा इसका पता नहीं चल सका है।
अप्रैल माह में जिले में जमातियों में कोरोना के मामले मिलने शुरू हुए थे। इसके बाद 16 मई तक जिले में पाए गए सभी 24 मरीज ठीक हो गए थे और जिला कोरोना मुक्त हो गया था। 17 मई से महाराष्ट्र से आए प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद दिल्ली, गुजरात और तमिलनाडु से आए लोग संक्रमित मिले। तमिलनाडु से आए प्रवासी श्रमिकों के संपर्क में आने से उनके परिवारों के छह लोग संक्रमित हो गए। दक्षिणी खालापार में कोरोना संक्रमित महिला की मौत के बाद सके परिवार और आसपास के कुल 22 लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक ही स्थान पर 23 केस मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। यह पता नहीं लग सका कि यहां के लोगों को संक्रमण कहां से लगा। यही स्थिति दाल मंडी की है। एक परिवार की महिला के संक्रमित मिलने के बाद उसके पति व दो बच्चे भी पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें भी संक्रमण की शुरुआत कहां से हुई इसका पता नहीं लग सका है। सीएमओ डा. प्रवीण चौपड़ा का कहना है संपर्क में आकर पॉजिटिव होने के मामले सामने आए हैं। कुछ मामलों में संक्रमण के स्त्रोत की जानकारी नहीं हो पाई।