{"_id":"6058e7818ebc3ec89b7f6a03","slug":"corona-infection-increased-ten-new-patients-found-muzaffarnagar-news-mrt531236326","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का संक्रमण बढ़ा, दस नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का संक्रमण बढ़ा, दस नए मरीज मिले
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण बढ़ा, दस नए मरीज मिले
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को भी दस नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें सात शहर में और तीन देहात के हैं। हालांकि दो मरीज ठीक भी हुए। फिर भी जनपद में कोरोना के केस बढ़ कर 66 हो गए हैं।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को आए सैंपलों की जांच में दस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर में सात और देहात में तीन केस पाए गए। शहरी क्षेत्र में अधिक संक्रमण फैल रहा है, जो संपर्क में आने बढ़ रहा है। सोमवार को शहर में साकेत कालोनी, प्रेमपुरी, सुमन विहार, खालापार, शिक्षक कालोनी, ब्रहमपुरी, आबकारी में मरीज मिले हैं, जबकि देहात में गांव नौना, रामराज और गोयला में तीन केस पाए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि दो मरीज ठीक हुए हैं। इसके बावजूद मरीजों की संख्या बढ़ कर 66 हो गई है। अभी तक 8729 मरीज कोरोना के पाए गए हैं, जिनमें से 8553 मरीज ठीक हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि दूसरे प्रांत से आने वाले लोग भी संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली से आने वाले लोग पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद उनके संपर्क में आने वाले परिजन और परिचित भी संक्रमित हुए है। दूसरी जगह अस्पताल में इलाज कराने वाले भी कुछ मरीज पॉजिटिव आए है। उन्होंने बताया कि शहर में सार्वजनिक स्थानों पर रैंडम सैंपल ज्यादा लेने शुरू किए गए है।
दिनांक-----आए केस
18 मार्च--- 07
19 मार्च--- 06
20 मार्च--- 04
21 मार्च--- 05
22 मार्च--- 10
4386 लोगों को टीका लगाया
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद में कोरोना टीकाकरण के लिए 70 सत्रों का आयोजन किया गया। सभी स्थानों पर 4386 लोगों को कोरोना का टीका लगाया। 60 वर्ष से अधिक आयु के 3189 लोगों को, 45 वर्ष से अधिक गंभीर बीमारी से ग्रस्त 146 लोगों को, 106 अग्रिम पंक्ति के सदस्यों को तथा 66 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की प्रथम डोज दी गई। उन्होंने बताया कि 846 अग्रिम पंक्ति तथा 33 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।