भारत में कोरोना के केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। गुरुवार को राहत आयुक्त एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने मुजफ्फरनगर जिले के अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए। आगे देखें आखिर कोरोनावायरस से बचने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना आवश्यक है-
कोरोना का डर सताए तो बिल्कुल न घबराएं, इन बातों का रखें विशेष ध्यान, अफवाहों पर न करें विश्वास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएमओ डा. प्रवीण चोपड़ा ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग में लोगों को कोरोना के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि बचाव ही बेहतर तरीका है। लोगों को भीड़भाड़ वाली जगह में जाने से बचना चाहिए। यदि नजला-जुकाम, खांसी वाले किसी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं, तो तुरंत हाथ साबुन से अच्छी तरह धोएं। बार-बार हाथ धोते रहें। सेनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
मुंह, आंख, नाक को बार-बार छूने से बचें। एक-दूसरे से हाथ मिलाने से बचें। दूर से ही नमस्ते या सलाम करना बेहतर है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त संख्या में थ्री-लेयर और एन-95 मास्क हैं। प्रमुख सचिव ने इनका स्टॉक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। मास्क का स्टॉक हजारों में करना है। उन्होंने बताया कि मास्क की कोई कमी नहीं है। वीसी में सीडीओ आलोक यादव, एसीएमओ डॉ. वीके सिंह, डीएमओ अलका सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
घबराएं नहीं, जिले में कोई नहीं पॉजिटिव
सीएमओ ने बताया कि जिलेवासियों को घबराने की जरूरत नहीं है। यहां कोरोना का कोई केस पॉजिटिव नहीं पाया गया। विदेश से आने वाले जिन लोगों की निगरानी की जा रही थी वे सभी ठीक हैं। किसी में वायरस का कोई लक्षण नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में फारेनर्स की आवाजाही भी कम ही रहती है। उत्तराखंड जाने वाले सैलानी भी बाईपास से ही गुजर जाते हैं। जो लोग विदेश से जिले में आए हैं वे सभी स्वस्थ हैं।
मास्क किल्लत की अफवाह पर होगी कार्रवाई
कोरोना वायरस को लेकर मास्क की किल्लत होने की बात कही जा रही है। सीएमओ का कहना है कि ड्रग इंस्पेक्टर को निर्देश दिए गए हैं कि जिले में मास्क की स्थिति के बारे में जानकारी करें। यदि कोई अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग मास्क की दाम बढ़ाने के लिए उनकी किल्लत बता रहे हैं जबकि ऐसा कुछ नहीं है।