फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   corona attack in city

कोरोना से शिक्षिका की मौत, 134 नए संक्रमित मिले

Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
corona attack in city
फोटो कैप्सन बुढ़ाना 09द्वठ्ठद्दड्ढस्रठ्ठ4 में डूंगर गांव में बिजली का तार टूटने से जला गन्ना। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से शिक्षिका की मौत, 134 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को एसडी पब्लिक स्कूल की एक शिक्षिका की संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 134 नए मरीज मिले है। इनमें सबसे अधिक 102 केस शहरी क्षेत्र में मिले हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 622 हो गई है। कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए शनिवार से शहर में रात्रि कर्फ्यू लगाया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि मुनीम कालोनी निवासी 53 वर्षीया महिला 31 मार्च को संक्रमित मिली थी। उसे बेगराजपुर के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पर शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। मृतका एसडी पब्लिक स्कूल में संस्कृत की शिक्षिका थी। शिक्षिका की बेटी सहित दो परिजन भी संक्रमित हैं। जनपद में मौत का आंकड़ा 116 हो गया है। बीते दस दिनों में छह मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को 134 नए मरीज मिले है। इनमें शहरी में 102 मरीज पाए गए। शहर से लगे देहात में पांच, बघरा ब्लॉक में दो, बुढ़ाना में एक, चरथावल में सात, जानसठ में तीन, खतौली में नौ, मोरना में एक, पुरकाजी में दो मरीज मिले हैं। शहरी क्षेत्र में पटेल नगर में दस, नई मंडी में आठ, आर्यपुरी में चार, आदर्श कॉलोनी में दो, साउथ सिविल लाइन में चार, प्रेम विहार, एटूजेड में चार, रामलीला टिल्ला में तीन, नया बांस में चार, गंगा विहार में दो, रामपुरम में दो, कंबल वाला बाग में दो, अवध विहार में दो, बंसत विहार में दो, मल्हूपुरा में तीन मरीज मिले है। सीएमओ ने बताया कि 34 मरीज ठीक भी हुए।
विज्ञापन

4990 लोगों का टीकाकरण हुआ
मुजफ्फरनगर। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में 4990 लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु के 4392 लोगों को प्रथम डोज लगाई गई और 598 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी वस्तुओं के वाहनों की रहेगी आवाजाही
मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर शुक्रवार रात से डीएम सेल्वा कुमारी जे ने दस अप्रैल से आगामी 18 अप्रैल तक रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू के आदेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि शनिवार से नाइट कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। सभी थाना प्रभारियों को शनिवार सुबह से अपने क्षेत्र में लोगों को नाइट कर्फ्यू के बारे में जागरूक करने के निर्देश दे दिए गए हैं, जिसके बाद रात नौ बजे से इसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान सभी जरूरी वस्तुओं के वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से जारी रहेगी। जरूरी सेवाओं से जुड़े व्यक्तियों को भी नहीं रोका जाएगा, लेकिन उन्हें अपना आई-कार्ड साथ ही रखना होगा। शनिवार से मास्क चेकिंग अभियान भी कड़ाई से जारी किया जाएगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने लोगों से सहयोग करने की भी अपील की। संवाद
पिछले साल दो माह में मिले थे सौ मरीज, अब 24 घंटे में मिले
मुजफ्फरनगर। दूसरी लहर में कोरोना वायरस की संक्रमण दर तेज है। पिछले साल जब कोरोना वायरस आया तो दो माह में सौ मरीज मिले थे, शुक्रवार को 24 घंटे में ही 134 मरीज मिले हैं।
जिले में गत वर्ष आठ अप्रैल 2020 को सिसौली की महिला के संक्रमित होने पर पहला केस कोरोना का मिला था। जिले में दो माह बाद छह जून को मरीजों की संख्या 103 हुई थी। आठ सितंबर को सबसे पहले एक दिन में 107 मरीज मिले थे। सितंबर में सात बार सौ से अधिक मरीज प्रतिदिन मिले थे और माह में मरीजों का आंकड़ा 2742 तक पहुंच गया था। इसके बाद से कोरोना का संक्रमण कम होता गया। इस साल 14 फरवरी को सक्रिय केस घट कर तीन रह गए थे और एक भी मरीज नहीं मिला था। होली के दौरान दूसरे प्रांतों से लोग घर आए तो साथ में कोरोना का संक्रमण भी लेकर आए। होली के बाद से ही लगातार केस बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना की यह दूसरी लहर खतरनाक हो रही है। अब एक्टिव मरीज का आंकड़ा 622 पर पहुंच गया है।
अभी भी बेपरवाह, कर रहे लापरवाही
फोटो समाचार
मुजफ्फरनगर। कोरोना का संक्रमण घातक बन चुका है। बावजूद इसके लोग अभी भी बेपरवाह बन कर लापरवाही कर रहे है। अमर उजाला ने शुक्रवार को विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। दो गज की दूरी और मास्क जरुरी का पालन होता नहीं मिला।
दोहपर 12 बजे रोडवेज बस स्टैँड पर यात्रियों की भीड़ मिली। सोशल डिस्टेंस में यात्री नहीं थे। सैनिटाइजर भी नहीं किया गया था। अनेक यात्रियों ने मास्क भी नहीं लगा रखा था। बस में सवार होते हुए भी यात्री कोविड से बचाव का कोई पालन नहीं कर रहे थे।
दोपहर एक बजे रेलवे रोड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में जबरदस्त भीड़ मिली। गेट पर कर्मचारी हैंड सैनिटाइज तो करा रहा था, मगर बिना मास्क वालों को भी बैंक में दाखिल कराया जा रहा था। बैंक में भीड़ कोविड के नियमों का पालन नहीं कर रही थी।
दोपहर दो बजे एसबीआई के एटीएम भी भीड़ मिली। यहां भी दो गज की दूरी का पालन नहीं किया गया था। बिना मास्क वाले भी लाइन में लगे थे। यहां गार्ड उन्हें रोक नहीं रहा था। उधर, शहर के भगत सिंह रोड पर भारी भीड़ रही। भीड में अधिकांश नागरिकों ने मास्क का प्रयोग नहीं किया था।

सैनिटाइजर व मास्क की मांग बढ़ी
मुजफ्फरनगर। बीते आठ दिनों से जिले में कोरोना के केस बढऩे पर मास्क और सैनिटाइजर की डिमांड बढ़ी है। मेडिकल स्टोर संचालक प्रवीण जैन ने बताया कि सैनिटाइजर को लोग भूल गए थे। अब आठ दिनों से लोग फिर से सैनिटाइजर की मांग कर रहे है। मास्क विक्रेता अर्जुन ने बताया कि कुछ दिनों से मास्क की जबरदस्त बिक्री हो रही है।
कोरोना की स्थिति
-----------------
अभी तक मिले मरीज----9522
ठीक हुए मरीज-------- 8784
मृतको की संख्या---------116
एक्टिव मरीज-----------622
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed