{"_id":"60d6ae99d25af84a3157b637","slug":"conversion-case-disclosed-in-muzaffarnagar-two-victims-taken-out-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद खुला मामला, महिला व युवती को लाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: मुजफ्फरनगर में हिंदू संगठनों के विरोध के बाद खुला मामला, महिला व युवती को लाई पुलिस
Sat, 26 Jun 2021 10:05 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, राठ (संवाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, राठ (संवाद)
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:05 AM IST
सार
धर्मांतरण कर दूसरे संप्रदाय के युवकों से निकाह कर मुजफ्फरनगर में रहने वाली महिला और युवती को कोतवाली पुलिस लेकर आई है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया। इसमें से एक को हमीरपुर न्यायालय में पेश किया है। धर्मांतरण के आरोपी दोनों युवक पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी रहमान और श्यामपुरी पंजाबी कालोनी निवासी मोनू यहां कपड़ों का व्यापार करने आए थे। दोनों धर्मशाला में रुककर फेरी लगाकर कपड़े बेचते थे। वर्ष 2019 में रहमान धर्मशाला के कर्मचारी की शादीशुदा पुत्री को ले गया था।
विज्ञापन
युवती अपने साथ डेढ़ वर्ष का बच्चा, जेवर और रुपये भी ले गई थी। परिजनों ने कोतवाली में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। युवती का धर्मांतरण कराकर उसका नाम जोया रखकर उससे निकाह कर लिया।
विज्ञापन
इधर, डेढ़ माह पूर्व मोनू खान उर्फ वसीम भी कस्बे की एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया। धर्म परिवर्तन के बाद उसका नाम अंजुम रख निकाह कर लिया। इस मामले में भी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की भनक मुजफ्फरनगर के हिंदू संगठनों को लगी तो माहौल गर्मा गया।
विज्ञापन
इस पर रतौली, मुजफ्फरनगर पुलिस ने मामले की जांच की। धर्मांतरण का मामला सामने आने पर राठ पुलिस को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर राजेश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस टीम भेज कर महिला व युवती को जनपद लाया गया है। सीएचसी में दोनों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
एक की शादी गहरौली गांव में हुई थी। शराबी पति से तंग आकर वह मायके में रह रही थी। अब उसका बच्चा चार साल का है। एक युवती को कोर्ट में पेश किया गया है, जबकि दूसरी से अभी पूछताछ की जा रही है।