फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Controversy over the installation of the statue of Prithviraj Chauhan's commander Dhir Singh in the school

Muzaffarnagar: 9 घंटे बाद सहमति, स्कूल से हटवाई प्रतिमा, DM-SSP ने संभाला मामला, बाल-बाल बिगड़ने से बचे हालात

Sat, 10 Jun 2023 02:09 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 10 Jun 2023 02:09 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लेकर हुए विवाद की सूचना पर डीएम और एसएसपी पहुंचे। करीब नौ घंटे बाद सहमति बनी और स्कूल से प्रतिमा हटवाई गई।

विज्ञापन
Controversy over the installation of the statue of Prithviraj Chauhan's commander Dhir Singh in the school
प्रतिमा हटाने का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में चरथावल क्षेत्र में रोनी हरजीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के परिसर में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के सेनापति धीर सिंह पुंडीर की प्रतिमा को लेकर विवाद खड़ा हो गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने प्रतिमा हटाने से इंकार दिया। वहीं, करीब नौ घंटे बाद सहमति बनी और स्कूल से प्रतिमा को हटाया।

विज्ञापन


डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी और एसएसपी संजीव सुमन ने ग्रामीणों को समझाया। इसके बाद प्रतिमा को प्रधान की देखरेख में रखवाया गया है। अनुमति की प्रक्रिया पूरी कर अन्यत्र जगह प्रतिमा लगाई जाएगी।
विज्ञापन


वहीं, शुक्रवार रात प्रतिमा स्थल पर धरना दिया गया। नसीरपुर, रोनी हरजीपुर, बिरालसी, दूधली समेत अन्य गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। रात करीब दस बजे डीएम और एसएसपी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि महान योद्धा सबके प्रेरक है, लेकिन सार्वजनिक स्थलों पर प्रतिमा नहीं लगाई जा सकती। कानून सबके लिए समान है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रतिमा हटाने पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश

पन्नी से ढकी इस प्रतिमा का 12 जून को अनावरण होना तय किया गया। शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक रामेंद्र कुमार की ओर से बिना अनुमति लगाई गई प्रतिमा को हटवाकर थाने में मुकदमा कायम कराने की तहरीर दी। थाना प्रभारी राकेश शर्मा फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। जेसीबी से प्रतिमा हटवाने का प्रयास किया, लेकिन गांव के युवाओं ने विरोध शुरू कर दिया था।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता के घर मिली लाश, बागपत में मजदूर और लैब टेक्नीशियन की हत्या

नहीं है जातीय तनाव, प्रशासन दे रहा तूल
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह का कहना है कि प्रतिमा लगाने को लेकर गांव में कोई जातीय तनाव नहीं है। प्रशासन बिना वजह तूल दे रहा है। धीर सिंह हमारे पूर्वज है, जो पृथ्वीराज के सेनापति थे। प्रतिमा को दूसरे स्थान पर लगाने के लिए प्रशासन को तीन दिन का समय देना चाहिए। इसके बाद प्रतिमा को वहां स्थापित करा दिया जाएगा। 12 जून को प्रतिमा अनावरण की तारीख तय है। उन्होंने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी से फोन पर वार्ता की। डीएम से बताया कि शासन के निर्देश के अनुपालन में किसी भी सरकारी अथवा सार्वजनिक स्थान पर कोई ढांचा नहीं बन सकता है। प्रतिमा ग्राम समाज की भूमि पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed