फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Control room will be built at Shiv Chowk, Rs 33.78 lakh will be spent on Kanwar Yatra

Muzaffarnagar News: शिव चौक पर बनेगा कंट्रोल रूम, कांवड़ यात्रा में खर्च होंगे 33.78 लाख

Fri, 05 Jul 2024 05:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Control room will be built at Shiv Chowk, Rs 33.78 lakh will be spent on Kanwar Yatra
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका कांवड़ यात्रा के दौरान 33 लाख 78 हजार रुपये खर्च करेगी। शिव चौक पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। शहर के कांवड़ मार्गों की गलियों की बेरिकेडिंग से लेकर टूटी सड़कों पर पैचवर्क कराया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका ईओ प्रज्ञा सिंह ने बताया कि शिव चौक पर कांवड़ कंट्रोल रूम बनाने पर पालिका एक लाख 67 हजार रुपये खर्च करेगी। इसी के साथ कंट्रोल रूम की छत की वाटर प्रूफिंग पर 37 हजार 800 रुपये खर्च होगा। कंट्रोल रूम में खोया पाया केंद्र स्थापित करने पर तीन लाख 88 हजार 800 रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस लाइन के कंट्रोल रूम को शिव चौक पर स्थापित करने, कांवड़ मार्ग पर कैमरे लगाने एवं एक ड्रोन की व्यवस्था पर पालिका पांच लाख 31 हजार 830 रुपये खर्च करेगी। शिव चौक पर लोहे की हेवी बेरिकेडिंग पर दो लाख 78 हजार 290 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव चौक से सूजडू चंंगी तक डिवाइडर के कट पर एवं लिंक गलियों पर और सुजडू से वहलना चौक तक डिवाइडर बेरिकेडिंग का कार्य होगा। इस पर पांच लाख 44 हजार 130 रुपये खर्च होंगे।

शिवचौक से लेकर हनुमान चौक होते हुए काली नदी तक की गलियों में बेरिकेडिंग पर एक लाख 47 हजार 630 रुपये खर्च होंगे। शिव चौक से अहिल्याबाई चौक तक डिवाइडर पर एवं लिंक गलियों पर बेरिकेडिंग पर चार लाख 92 हजार 810 रुपये खर्च होंगे। कांवड़ मार्ग पर पैचवर्क पर चार लाख 98 हजार 100 रुपये खर्च होंगे।
डिवाइडर हटाने पर खर्च होंगे 50 हजार
नगर पालिका स्कूल के डिवाइडर को उठाने और बाद में रखने पर पालिका 49 हजार 800 रुपये खर्च करेगी। इस मद में पालिका कुल 33 लाख 78 हजार रुपये खर्च करेगी।
नगर पालिका की ईओ प्रज्ञा सिंह का कहना है कि कांवड़ यात्रा के तय समय से पहले पालिका कार्य पूरा कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed