फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Contract worker lineman dies after falling from electric pole

Muzaffarnagar News: संविदाकर्मी लाइनमैन की बिजली के खंभे से गिरकर मौत

Mon, 03 Jun 2024 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Contract worker lineman dies after falling from electric pole
मीरापुर। कस्बे के मोहल्ला मुश्तर्क निवासी संविदाकर्मी लाइनमैन गोविंदा सैनी का बिजली के खंभे से उतरते समय पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



मीरापुर बिजलीघर पर मोहल्ला मुश्तर्क निवासी गोविंदा (30) संविदा लाइनमैन के रूप में मीरापुर बिजलीघर पर कार्यरत था। रविवार शाम मोहल्ला बेरी बाग में बिजली के तारों में आग लगकर टूटने की खबर बिजलीघर पर दी गई तब गोविंद लाइन ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर पहुंच गया। लाइन ठीक कर खंभे से उतरते समय उसका पैर फिसल गया। तब वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गए। वहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर बिजली विभाग के जेई व एसडीओ भी घटना स्थल पर पहुंच गये। मीरापुर से मेरठ ले जाते समय उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव को घर ले गए। थाना पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर उनके पास नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed