फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction workers protest after admit cards were cancelled before the exam.

Muzaffarnagar News: परीक्षा से पहले प्रवेश पत्र निरस्त, निर्माण श्रमिकों का हंगामा

Sun, 08 Mar 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Construction workers protest after admit cards were cancelled before the exam.
सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते निर्माण श्रमिक। स्रोत- वीडियो ग्रैब
मुजफ्फरनगर। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा से एक दिन पहले काफी बच्चों के एडमिट कार्ड निरस्त हो गए। नाराज निर्माण श्रमिकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के बाहर हंगामा किया।
विज्ञापन

जनपद के गांव नगला बुजुर्ग में अटल आवासीय विद्यालय की स्थापना की गई है। विद्यालय में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए रविवार को प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन होना है। इसके लिए छोटू राम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया है।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए गए थे। जबकि कुछ परीक्षार्थियों की ओर से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने का प्रयास किया गया तो वह नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर पता चला कि जांच में अपात्र पाए जाने पर प्रवेश पत्र निरस्त किए गए हैं। परीक्षार्थियों के अभिभावक एवं श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सरकुलर रोड स्थित सहायक श्रमायुक्त कार्यालय पर हंगामा किया।
बेटे के लिए एडमिट कार्ड लेने पहुंचे असलम ने बताया कि उनके बेटे का एन वक्त पर एडमिट कार्ड निरस्त कर दिया गया। जबकि मोहम्मद इरशाद ने बताया कि पिछले साल इसी पंजीकरण के आधार पर उसके बेटे ने परीक्षा दी थी, तब उसकी पात्रता पर कोई सवाल नहीं खड़ा किया गया। इस बार बेटी के आवेदन पर उसे अपात्र बताकर कार्ड ही निरस्त कर दिया गया।
कविता ने बताया कि 2018 में निर्माण श्रमिक के रूप में उसका पंजीकरण हुआ था। मिर्जा टिल्ला गांव में अन्य लोगों के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। लेकिन उसके बेटे का प्रवेश पत्र निरस्त कर दिया गया।

सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह का कहना है कि किसी का भी श्रमिक पंजीकरण निरस्त नहीं किया गया है। अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए निर्धारित मानकों की जांच कराई गई। जांच में पात्रता न पाए जाने पर परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निरस्त किये गए। जो भी प्रवेश पत्र निरस्त किये गए हैं, सभी जांच के आधार पर किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed