{"_id":"64de052378bad8b86602dbf9","slug":"construction-work-started-on-charthawal-thanabhavan-road-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1033-5634-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चरथावल-थानाभवन मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चरथावल-थानाभवन मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू
विज्ञापन
विकास की बात
- अरसे बाद खस्ताहाल सड़क के दिन बहुरने की जगी उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। चरथावल-थानाभवन मार्ग के चाैड़ीकरण का कार्य शुरू हो गया है। अरसे बाद क्षेत्रवासियों को खस्ताहाल सड़क के दिन बहुरने की आस जगी है। दधेडू चेक पोस्ट से चरथावल की तरफ सड़क के बराबर में मिट्टी खोदाई और पत्थर बिछाने का काम किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने 28 जून को इस मार्ग का चरथावल आकर जनसभा में शिलान्यास किया था।
31 मार्च को शासन से जिले ही सीमा में मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर पीनना से कादरगढ़ तक 19.855 किमी सड़क के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव मंजूर हुआ था। 51.47 करोड़ रुपये मंजूर बजट के सापेक्ष दो करोड़ रुपये का बजट रिलीज हुआ था। मगर, तकनीकी कारणों से उक्त अवमुक्त हुई धनराशि विभाग के खाते में नहीं आ पाई थी। अफसरों ने इस संबंध में शासन को लिखापढ़ी की।
अब दधेडू चेकपोस्ट से चरथावल की तरफ बाएं तरफ डेढ़ गड्ढे खोदाई का कार्य शुरू हो गया है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई सात मीटर है। नए प्रस्ताव में दोनों तरफ डेढ़ मीटर चौड़ीकरण के बाद सड़क 10 मीटर की बनेगी। एक साइड में मिट्टी खोदाई के बाद पत्थर भरने का काम भी शुरू गया है।
विज्ञापन
दधेडू में बदहाल हो चुकी सड़क
दधेडू कलां एव दधेडू खुर्द दोनों गांवों में पानी की निकासी माकूल नहीं होने के कारण सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बदतर सड़क पर रोजाना हजारों लोगों को आवागमन होता है। गड्ढों में दुपहिया वाहन चालक गिरकर घायल होते है। ग्राम प्रधान मोहम्मद हुसैन ने गड्ढों में ईंटों के रोड़े भरवाए है। इस मुख्य मार्ग से होकर हरियाणा, सहारनपुर एवं शामली आदि के लिए वाहनों की आवाजाही रहती है। सात मीटर की सड़क पर वाहनों का लोड़ झेल नहीं पाती है।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाई समस्या
क्षेत्र के लोगों की समस्या को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। दधेडू कलां के प्रधान शहजाद, दधेडू खुर्द के प्रधान हुसैन, हैबतपुर के प्रिंस सिंघल, पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, पूर्व सभापति कुबेर दत्त त्यागी, उधर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश वशिष्ठ और एलआईसी चेयरमैन क्लब के सदस्य अजय कंसल का कहना है पहले सड़क का निर्माण दधेडू गांव में कराया जाएं, ताकि आवागमन में राहत मिल सकें।
निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले दधेडू में ही सड़क निर्माण होगा। जहां पेड़ आ रहे है, उनकी विभाग से अनुमति लेकर हटवाने का कार्य किया जाएगा। - नीरज सिंह, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड