फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction work of the city is hanging, no tender came in 100 tenders

Muzaffarnagar News: लटके शहर के निर्माण कार्य, 100 टेंडरों में नहीं आई निविदा

Thu, 02 Jan 2025 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Construction work of the city is hanging, no tender came in 100 tenders
- 20 करोड़ के निर्माण कार्य महीनों से अटके, 48 टेंडर खुले
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहरी क्षेत्र में होने वाले करीब 202 निर्माण कार्य फिर से अधर में लटकते दिखाई दे रहे हैं। नगर पालिका में निर्माण कार्यों के टेंडर खोले जा रहे हैं, जिनमें करीब 100 निर्माण कार्यों के टेंडर में कोई निविदा नहीं निकली है।
कुछ में एक या दो निविदा निकली हैं। करीब 100 से अधिक निर्माण कार्यों की रि-टेंडरिंग कराई जाएगी। नगर पालिका की ओर से 20 करोड़ की धनराशि से शहरी क्षेत्र में करीब 202 निर्माण कार्य कराए जाने हैं। पहले निर्माण कार्यों के टेंडर मीरापुर उपचुनाव के लिए आचार संहिता लगने के कारण खुल नहीं पाए थे। जब आचार संहिता खत्म हुई तो कुछ सभासदों ने टेंडरों में पूल होने की शिकायत डीएम से की, जिस कारण टेंडर समय से नहीं मिल पाए।
विज्ञापन

अब नगर पालिका प्रशासन की ओर से टेंडर खोले जा रहे हैं। करीब 100 निर्माण कार्यों के टेंडर ऐसे निकले हैं, जिनमें किसी भी ठेकेदार ने कोई निविदा नहीं डाली। कुछ टेंडरों में एक या दो निविदा निकली हैं, जबकि प्रथम बार टेंडर में तीन निविदा होनी चाहिएं। कुछ टेंडरों में लगाए गए दस्तावेज भी गलत पाए गए हैं। करीब 48 निर्माण कार्यों के टेंडर सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कुछ टेंडरों में लगे ड्राफ्ट को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। ठेकेदारों की ओर से फिक्स डिपाॅजिट के स्थान पर सिक्योरिटी के ड्राफ्ट अधिशासी अधिकारी के नाम से बनवा दिया गया है। निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि 48 टेंडर सही पाए गए हैं, अभी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed