{"_id":"64d8eb8adf928990da08745a","slug":"construction-work-of-amrit-sarovar-stopped-due-to-excess-rain-water-filled-in-the-pond-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-5512-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अधिक बारिश से रुका अमृत सरोवर का निर्माण कार्य, तालाब में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अधिक बारिश से रुका अमृत सरोवर का निर्माण कार्य, तालाब में भरा पानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा। भोपा में 40 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे स्वामी कल्याण देव अमृत सरोवर का निर्माण कार्य तालाब में बरसात का पानी भर जाने से प्रभावित हो रहा है। निर्माण कार्य रुका हुआ है। यह कार्य बीते वर्ष अगस्त माह में शुरू किया गया था। इस वर्ष 15 अगस्त को इसका कार्य पूर्ण कर ध्वजारोहण होना था।
स्वामी कल्याण देव के नाम पर भोपा में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का कार्य बीते वर्ष अगस्त माह में ही शुरू कराया गया था। इस कार्य को एक वर्ष बीत चुका है। एक माह से भी अधिक समय से भोपा तथा आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के कारण निर्माणाधीन अमृत सरोवर का तालाब पानी से भर गया है। इस कारण अमृत सरोवर का निर्माण कार्य काफी समय से बंद पड़ा हैं। प्रयास किया जा रहा था कि 15 अगस्त से पहले ही अमृत सरोवर निर्माण को अंतिम रूप दे दिया जाए ताकि 15 अगस्त को धूमधाम के साथ अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण किया जा सके।
मगर, अधिक बारिश के कारण सरोवर का तालाब पानी से लबालब भरा हुआ है और निर्माण कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल का कहना है कि मौसम सही होने पर तालाब के पानी की निकासी करा कर जल्द ही रुके कार्य को चालू कराया जाएगा। यह अमृत सरोवर अन्य अमृत सरोवरों से भव्य होगा।