{"_id":"635d6493e717c1746306c660","slug":"construction-will-be-demolished-50-50-feet-away-from-the-middle-of-the-road-khatauli-news-mrt6114024158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क के बीच से 50-50 फुट दूर तक ध्वस्त होंगे निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क के बीच से 50-50 फुट दूर तक ध्वस्त होंगे निर्माण
विज्ञापन
जानसठ में हाइवे बनाने को पैमाइश व निशानदेही करते एनएचएआई के अधिकारी व राजस्व टीम
- फोटो : KHATAULI
- एनएच-709 एडी बनाने के लिए पानीपत खटीमा राजमार्ग पर शुरू हुई निशानदेही
- दो दिन में निर्माण हटाने का समय दिया गया दुकान, मकान व होटल संचालकों को
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। एनएच-709 एडी के लिए कस्बे के अंदर से पानीपत-खटीमा राजमार्ग की निशानदेही का काम शुरू हो गया है। पानीपत खटीमा राजमार्ग के दोनों ओर सड़क के मध्य से 50-50 फुट दूरी तक बने दुकान, मकान व होटल को जल्द ही ध्वस्त करा कर सड़क निर्माण कराया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों की ओर से दुकान, मकान व होटल हटाने को दो दिन का मौखिक समय दिया गया है।
एनएचएआई के जेई आकाश डागा ने शनिवार को तहसील जानसठ के राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर सड़क की पैमाइश कराई। इसके बाद सड़क के मध्य से दोनों ओर 50 -50 फुट तक निशानदेही की गई। सभी दुकानदारों, मकान मालिकों और होटल मालिकों को 50-50 फीट की दूरी तक अपना निर्माण हटाने का दो दिन का समय दिया गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामनारायण, हल्का लेखपाल विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
ये है एनएच-709 एडी
एनएचएआई के मैनेजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि शासन की ओर से मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर मीरापुर के मोंटी विलियन होटल तक पानीपत-खटीमा राजमार्ग को अब नेशनल हाईवे बनाया जाएगा। इसका नाम एनएच-709 एडी दिया गया है। मीरापुर के मोंटी विलियन होटल से लेकर गांव सालारपुर तक एनएच-709 एडी बनाने का निर्माण कार्य आधा हो चुका है। मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर गांव कवाल तक भी बीच-बीच में काम पूरा कर दिया गया है।
विज्ञापन
पूर्व चेयरमैन ने जताया विरोध
कस्बे के पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर ने एनएचएआई के अधिकारियों से मिलकर विरोध जताया। कहा कि जब भी पानीपत-खटीमा राजमार्ग का निर्माण कार्य हुआ, तभी दक्षिण दिशा की ओर से ही अधिक जगह का कटान कराया गया है, जबकि उत्तर दिशा की ओर से अधिक भूमि लेने की आवश्यकता है।
दुकानदारों, मकान मालिकों, होटल मालिकों से कहा गया है कि कि सड़क के मध्य से दोनों ओर 50- 50 फुट की दूरी तक जल्द ही निर्माण को ध्वस्त कर लें, अन्यथा जुर्माना भरना पड़ सकता है। - प्रदीप शर्मा, मैनेजर, एनएचएआई