फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of Pachanda road will give relief

Muzaffarnagar News: पचैंडा मार्ग के निर्माण से मिलेगी राहत

Thu, 15 Jun 2023 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Construction of Pachanda road will give relief
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्गों में शामिल पचैंडा मार्ग का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है। इस मार्ग में गड्ढों के चलते क्षेत्र की जनता परेशान थी।

शहर को बाईपास से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों में से एक पचैंडा लिंक मार्ग है। शहर के कचहरी गेट से जेल फाटक पुल से गांधी काॅलोनी को होते हुए यह मार्ग एनएच-58 से मिलता है। जानसठ रोड, भोपा रोड के बाद यह मार्ग इस क्षेत्र में सबसे अधिक चलता है। इस मार्ग से शहर की गांधी कालोनी, आदर्श कालोनी, वर्मा पार्क, बचन सिंह कालोनी आदि जुड़ी है।

बाईपास पर जाने के लिए इस क्षेत्र के लोग इसी का प्रयोग करते हैं। यह मार्ग काफी समय से खराब था। क्षेत्र की जनता इस मार्ग की मांग को जन प्रतिनिधियों के सामने लगातार उठा रही थी। शासन ने इसके लिए 80 लाख स्वीकृत किया। इस मार्ग के बनने से क्षेत्र की जनता का आवागमन सुलभ होगा। इसी से जुड़े पचैंडा-चांदपुर मार्ग और पचेंडा-नसीरपुर मार्ग को स्वीकृत किया गया है। इन पर भी जल्द काम होगा।
विज्ञापन


कार्य हो चुका है पूरा : नीरज

अधिशासी अभियंता नीरज सिंह का कहना है कि शासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए 80 लाख स्वीकृत किए हैं। सड़क का कार्य लगभग पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed