फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Construction of a drain hanging in the balance due to the obstinacy of the officers

अफसरों की हठधर्मी से अधर में लटका नाली निर्माण

Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of a drain hanging in the balance due to the obstinacy of the officers
शहर के रामलीला टिल्ला पर नाली निर्माण के चलते रास्ता बंद होने से परेशन नागरिक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अफसरों की हठधर्मी से अधर में लटका नाली निर्माण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला पर अफसरों की हठधर्मी के चलते नाली निर्माण अधर में लटक गया है। क्षेत्रीय लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण हटवाए जाने और नाली की चौड़ाई बढ़ाने की मांग के चलते नाली निर्माण को अधर में छोड़ दिया गया है। इससे पूरे क्षेत्र में मलबा बिखरा होने के साथ ही गंदगी अटी पड़ी है, जिससे लोग पिछले एक पखवाड़े से परेशानियों से जूझ रहे हैं।
शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला मेन रोड पर करीब 20 दिन पूर्व नाली का निर्माण कराए जाने के लिए पुरानी नाली को तोड़ा गया था। इसके लिए क्षेत्र से दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण हटा दिया गया, लेकिन दो मकानों के आगे नाली पर किया गया अतिक्रमण और स्लैब नहीं हटाए गए। वहीं, नाली की चौड़ाई भी 17 इंच से घटाकर महज 14 इंच कर दी गई। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया, तो नाली निर्माण को अधर में ही छोड़ दिया गया। लोगों ने इसकी शिकायत पालिका के जेई से लेकर सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह से भी की, लेकिन किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर स्थानीय लोगों ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से मामले की शिकायत की, जिन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए, लेकिन नाली निर्माण शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन

नतीजतन, पिछले करीब एक पखवाड़े से नाली निर्माण अधर में लटका हुआ है और नाली की खुदाई से निकला मलबा और ईंट-पत्थर सड़क पर ही पड़े हुए हैं। इसके चलते इस क्षेत्र में गंदगी की भरमार के साथ ही आवागमन में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, पालिका ईओ हेमसिंह का कहना है कि उन्हें मामले का संज्ञान नहीं है। संबंधित जेई के बच्चे की तबीयत खराब होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के बाद उन्हें बुलाकर इस मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed