{"_id":"6561f035c3f5c631a4066e54","slug":"constitution-day-and-guru-nanak-jayanti-celebrated-with-pomp-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1002-11990-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाया संविधान दिवस और गुरु नानक जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: धूमधाम से मनाया संविधान दिवस और गुरु नानक जयंती
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। 26 नवम्बर को रविवार का अवकाश होने के कारण इस खास दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। साथ ही गुरु नानक जयंती भी धूमधाम के साथ मनाई गई।
स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सुविचार और समाचार से सबको अवगत कराते हुए कविता व सामूहिक गान की प्रस्तुति दी। बच्चों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर और गुरु नानक जी का जीवन परिचय देकर सभी को उनके दिखाए गए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने अपने अभिनय से सभी को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। इसी दौरान भाषण व क्विज प्रतियोगिता भी कराई। भाषण प्रतियोगिता छह हाउस में से चयनित एक-एक बच्चे के बीच कराई गई। विजेता विद्यार्थी को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर चंचल सक्सेना, प्रधानाचार्या अनीता दत्ता, मिडिल विंग इंचार्ज गीता मित्तल, सुरभि पोपली, मोनिका गोयल, पल्लवी पूनिया, गरिमा त्यागी, यामनी साराभाई, रीता जैन, जसवीर कौर, मोनिका शुक्ला, शिव कुमार शर्मा मौजूद रहे।