फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Consolidation in Muzaffarnagar District

पहली बार मुजफ्फरनगर जिले में हुई थी चकबंदी

Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Consolidation in Muzaffarnagar District
पहली बार मुजफ्फरनगर जिले में हुई थी चकबंदी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चकबंदी प्रक्रिया को लेकर सीएम की नाराजगी से यह विभाग एक बार फिर चर्चाओं में है। विवादों का केंद्र बनी चकबंदी की शुरुआत मुजफ्फरनगर जनपद से ही हुई थी। वर्ष 1954 में कैराना तहसील (वर्तमान में शामली जिला) में चकबंदी को ट्रायल के आधार पर शुरू किया गया। इसके बाद पूरे प्रदेश में इसे लागू कर दिया गया। जिले की स्थिति पर गौर करें तो यहां भी चकबंदी अफसरों के न्यायालयों में लगभग 1500 से ज्यादा मुकदमे लंबित चल रहे हैं। किसानों को तारीख पर तारीख मिल रही है।
चकबंदी प्रक्रिया को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। अच्छी जमीन की कीमत कम लगाने, उड़ान चक बनाने तथा प्रभावशाली लोगों के पक्ष में होकर छोटे किसानों का नुकसान करने को लेकर चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगते रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सूबे के चकबंदी अफसरों की बैठक लेकर प्रक्रिया को आसान बनाने तथा किसानों का उत्पीड़न रोकने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों को स्वैच्छिक चकबंदी के लिए तैयार करने को कहा है। जिले की स्थिति पर गौर करें तो यहां भी चकबंदी अफसरों के न्यायालयों में लगभग 1500 से ज्यादा मुकदमे लंबित चल रहे हैं। किसानों को तारीख पर तारीख मिल रही है, लेकिन न्याय नहीं मिल पा रहा। वैसे तो प्रदेश में चकबंदी की शुरुआत 1958 में हुई थी, लेकिन मुजफ्फरनगर ऐसा जिला है, जहां पर इसे ट्रायल के आधार पर शुरू किया गया था। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद की कैराना तहसील जो अब शामली जिले में है, में 1954 में चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई। इसके साथ ही पूर्वांचल में सुल्तानपुर जिले की मुसाफिर खाना तहसील में भी इस प्रक्रिया का ट्रायल हुआ था। ट्रायल पूरा होने के बाद ही प्रदेश में इसे लागू किया गया।
विज्ञापन

जिले में हो चुकी बड़ी कार्रवाई
करीब पांच साल पहले तत्कालीन डीएम कौशलराज शर्मा के समय में डीसीसी समेत नौ चकबंदी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। इसके अतिरिक्त बघरा ब्लॉक के गांव अटाली में भी चकबंदी प्रक्रिया में जमीन की पैमाइश में खेल करने पर चकबंदी विभाग के दो एसीओ, एक कानूनगो व तीन लेखपालों के खिलाफ भी सितंबर 2019 में कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चकबंदी में बड़े स्तर पर सुधार की जरूरत
भारतीय किसान यूनियन के मंडल महासचिव राजू अहलावत का कहना है कि चकबंदी किसानों के उत्पीड़ऩ का माध्यम बन गई है। जिस गांव में चकबंदी होती है वह दशकों पीछे चला जाता है। वह कहते हैं कि चकबंदी प्रक्रिया में व्याप्त स्तर पर सुधार की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed