{"_id":"624899bb80aa340ebf1ad90f","slug":"congressmen-took-to-the-road-with-buffalo-budgie-in-protest-against-inflation-muzaffarnagar-news-mrt582922553","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महंगाई हटाओ अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भैंसा बुग्गी पर गैस सिलिंडर और बाइक रखकर कचहरी में प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम प्रशासन को एक ज्ञापन भी दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ता टाउन हॉल में एकत्र हुए और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए डीएम कार्यालय पर पहुंचे। महंगाई पर विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल एवं गैस सिलिंडर को एक भैंसा बुग्गी पर रखा हुआ था। कचहरी में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई के विरोध में एडीएम प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। सभी नेताओं ने कहा कि आज देश की जनता महंगाई से परेशान है। पेट्रोलियम पदार्थों एवं खाने-पीने की वस्तुओं के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी हो रही है।
विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष राकेश पुंडीर, नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, हरेंद्र त्यागी, बिल्किस चौधरी, सतीश शर्मा, अनित चौधरी, राजीव वर्मा, सतीश सहरावत, ममनून अंसारी, दिलशाद त्यागी, जगदीश अरोड़ा, अब्दुल्ला काजी, सलीम अहमद अंसारी, योगेश खारी, दिवाकर त्यागी, चांद मियां, रविंदर बालियान आदि मौजूद रहे।