मुजफ्फरनगर। मेरठ के सलावा में रैली में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्यप निषाद समाज की 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति के आरक्षण की मांग को लेकर ज्ञापन देने जा रहे फिशरमैन कांग्रेस के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में इन्हें छोड़ दिया गया।
फिशरमैन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पहले से ही पीएम को ज्ञापन देने की घोषणा की हुई थी, जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क था तथा इनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पुलिस प्रशासन ने महावीर चौक से हिरासत में ले लिया। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया उनमें प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मांगेराम कश्यप, मनोज कश्यप, धर्मवीर कश्यप, जितेंद्र कश्यप, आनंद कश्यप, नीरज कश्यप, कपिल कश्यप, सचिन कश्यप, सोहन वीर कश्यप आदि लोगों को गिरफ्तार किया। शाम के समय मुचलका पाबंद करने के बाद छोड़ दिया गया।

जीआईसी मैदान के बहार गिरफ्तारी देते फिशरमैन काग्रेस के पदाधिकारी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR