फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Congress workers demonstrated in the tehsil premises

Muzaffarnagar News: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील परिसर में प्रदर्शन

Fri, 16 May 2025 02:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 02:52 AM IST
विज्ञापन
Congress workers demonstrated in the tehsil premises
-मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह की टिप्पणी से कांग्रेसियों में रोष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में अमर्यादित एवं अशोभनीय टिप्पणी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। सदर, खतौली व बुढ़ाना तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष सत्यपाल कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता तहसील सदर में एकत्र हुए। सभी ने वहां प्रदर्शन किया। कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में टिप्पणी करने पर मध्य प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में कर्नल सोफिया कुरैशी ने सेना के पराक्रम की तस्वीर देश और दुनिया के सामने पेश की है। उनके बारे में टिप्पणी करने वाले मंत्री को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस दौरान रंजन मित्तल, धर्मवीर, मुकेश, भारती, बुरा, मुजंबिल, बिल्किस मदन, मुकेश धीमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी की निंदा



फोटो समाचार



संवाद न्यूज एजेंसी



खतौली। कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले भाजपा के मंत्री विजय शाह के बयान की निंदा की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इस दौरान एसडीएम संजय सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांग्रेस कार्यकर्ता योगेश खारी एडवोकेट के साथ तहसील पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री विजय शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिप्पणी पर निंदा की। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की नारी और सेना का अपमान है। सतीश सहरावत, मनजीत सिंह, नितिन कटारिया, गुरमीत सिंह, धर्म सिंह, राजेंद्र सैनी, सतेंद्र सिंह, इमरान त्यागी, अमन कुमार, शहजाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed