{"_id":"6069ffcf8ebc3ec79e7bc06a","slug":"congress-constituted-committee-for-district-panchayat-elections-muzaffarnagar-news-mrt533017424","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के लिए कांग्रेस ने कमेटी गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के लिए कांग्रेस ने कमेटी गठित की
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कांग्रेस पार्टी जिला पंचायत का चुनाव मजबूती के साथ लड़ेगी। पार्टी हाईकमान के आदेश पर जिला स्तर पर टिकट तय करने के लिए पार्टी नेताओं की कमेटी गठित की गई है।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने बताया कि पार्टी हाईकमान ने जिला पंचायत चुनाव को लेकर जिले की कमेटी गठित कर दी है। इस कमेटी में जिलाध्यक्ष और नगराध्यक्ष के अलावा पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व मंत्री दीपक कुमार, सईदुज्जमा, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, हरेंद्र त्यागी, सलमान सईद, सलीम मलिक, गुफरान काजमी, तारीक कुरैशी, अकील राना, मदन गौतम, अब्बास अली, नरेश पालीवाल, ब्रजभूषण शर्मा, अनिल दत्त शर्मा, बीबी गर्ग, बिराल अहमद को शामिल किया गया है।
समिति की पहली बैठक में जिला पंचायत चुनाव लड़ने वालों से आवेदन मांगे गए। पूर्व मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि चुनाव लड़ने वालों का पार्टी हर तरह से सहयोग करेगी। अध्यक्षता सुबोध शर्मा एवं संचालन नगराध्यक्ष जुनैद रऊफ ने किया।