{"_id":"5ef8cbf48ebc3e43171de3b8","slug":"conflict-between-two-parties-over-bathing-in-rajbahe-muzaffarnagar-news-mrt488649025","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में नहाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में नहाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। गांव छपरा में रविवार शाम नहाने के दौरान युवाओं के बीच हुए विवाद में दो गांव के ग्रामीण आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है, जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव छपरा में रविवार शाम गांव छपरा और छपार के युवा व बच्चे रजबहे में नहा रहे थे। इसी दौरान युवाओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों गांव के ग्रामीण रजबहे पर जा पहुंचे, जहां उनके बीच विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने के साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई, जिससे हड़कंप मच गया। दो गांवों के ग्रामीणों के आमने-सामने आने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा तत्काल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां फटकारते हुए भीड़ को खदेड़कर कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना के संबंध में किसी तरह की तहरीर नहीं आई है।