फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conflict between two classes in Ramlila Tilla-Nyajupura

रामलीला टिल्ला-न्याजूपुरा में मारपीट पर बखेड़ा

Sat, 30 Nov 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two classes in Ramlila Tilla-Nyajupura
रामलीला टिल्ला-न्याजूपुरा में दो वर्गों के बीच संघर्ष
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मोहल्ला रामलीला टिल्ला व न्याजूपुरा में बाइक की टक्कर लगने से शुरू हुआ विवाद एक-दूसरे पक्ष के लोगों से मारपीट में तब्दील हो गया। मामला अलग-अलग वर्गों से जुड़ा होने से क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया। एहतियातन दोनों क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव न्याजूपुरा के तीन युवक बाइक से किसी काम से शहर आ रहे थे। रामलीला टिल्ला पर युवकों की बाइक से दूसरे वर्ग की एक महिला को टक्कर लग गई, जिससे महिला घायल हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने बाइक सवार युवकों को पीट दिया। युवकों ने इसकी जानकारी न्याजूपुरा पहुंचकर दी, तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने गांव से होकर खेतों से लौट रहे रामलीला टिल्ला के कुछ लोगों से मारपीट कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर रामलीला टिल्ला पर भी लोग भड़क उठे, जिससे हंगामा खड़ा हो गया। इसके बाद दोनों क्षेत्रों में एक-दूसरे वर्ग के लोगों द्वारा मारपीट किए जाने की अफवाह उड़ने लगी, जिससे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान व एसआई जितेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। एहतियातन दोनों क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि महिला को बाइक की टक्कर लगने से विवाद हुआ था, जिसके बाद बाइक सवार युवकों से लोगों ने मारपीट कर दी थी। इसके बाद दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे वर्ग से मारपीट की अफवाह उड़ गई। घटना की कोई तहरीर नहीं आई है और क्षेत्र में पूरी तरह शांति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed