फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Conducted checking campaign in Ratanpuri

लॉकडाउन का पालन कराने को चेकिंग अभियान चलाया

Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Conducted checking campaign in Ratanpuri
रतनपुरी। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने चार जगह बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया। रविवार सुबह से ही पुलिस द्वारा क्षेत्र में सठेडी गंगनहर पुल, बड़सू रजबाहे पर सलावा बॉर्डर, कल्याणपुर पुलिस चौकी और मेरठ के रार्धना बॉर्डर आदि स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों की बेवजह आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया। गांवों में व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहे। क्षेत्र में मेडिकल स्टोर एक बार सुबह खुलने के बाद पुन: बंद हो गए। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को पशुओं के लिए चारा लेने एवं अन्य खेतीबाड़ी के कार्यों हेतु खेतों में जाते हुए अवश्य देखा गया। इसके अलावा फल, सब्जी, किराना स्टोर, विद्युत उपकरण के अलावा पेस्टिसाइड की दुकानें भी पूर्णतया बंद रही। खतौली-बुढ़ाना मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूर्णतया लॉक दिखाई दी। लेकिन बाहरी जिलों से आने वाले माल के ट्रक व अन्य छोटे वाहन सड़क पर देखने को अवश्य मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed