{"_id":"61b24a9946fb29773b58f12c","slug":"condolences-on-the-sudden-demise-of-cds-bipin-rawat-muzaffarnagar-news-mrt568357563","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीएस बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक
विज्ञापन
जानसठ ब्लॉक में सीडीएस रावत की दुखद मौत पर श्रद्धांजलि देते स्कूली बच्चे।
- फोटो : KHATAULI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। बिपिन रावत की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत के बाद कस्बे के राजनीतिक संगठन सहित स्कूलों में शोक सभा आयोजित की। सभी ने उनकी मौत को देश के लिए एक बड़ी हानि बताई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शोक सभा ब्लॉक अध्यक्ष खतौली के प्रतिष्ठान पर की। जिसमें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत सहित 13 लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया। शोक सभा में ब्लाक अध्यक्ष खतौली निवेश राणा, डॉ राजेंद्र सिंह खारी, विकेश नाहरिया, संदीप गुप्ता, इस्तकार, इकबाल, मनीराम मुखिया, सुनील, अरुण प्रधान मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी मंडल खतौली द्वारा शोक सभा का आयोजन वरिष्ठ नेता मदन छाबड़ा के कार्यालय पर किया। शोक सभा में चीफ जनरल बिपिन रावत के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर पूर्व जिला मंत्री मदन छाबड़ा, भाजपा महामंत्री राकेश प्रजापति, प्रमोद शर्मा एडवोकेट, रवि ग्रोवर, सुंदर धारीवाल, अमित त्यागी, अंकित वर्मा, राहुल मौजूद रहे। वही दूसरी ओर इंदिरा गांधी स्मारक समिति के कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक प्रकट किया। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष अशोक शर्मा, महामंत्री मुकेश शर्मा, नासिर सिद्दीकी, जमील अंसारी, नरेश चंद्र गौड़, राहत इकबाल, राजपाल मौजूद रहे।
कुंद कुंद जैन डिग्री कालेज में साहित्यिक सांस्कृतिक परिषद द्वारा रक्षा प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक-सभा का आयोजन किया गया। डॉ. मनीष कुमार जैन ने बिपिन रावत के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। शोक सभा में प्राचार्या डॉ. नीतू वशिष्ठ, संयोजिका डॉ. अर्चना सिंह, डॉ. कमल किशोर, जितेंद्र सिंह, डॉ. नीरजा गुप्ता, डॉ. सपना जैन, डॉ. संजीव कुमार, डॉ. उत्तमचंद, डॉ. ऋचा जैन, स्तुति नागर, गौरव कुमार आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी। तहसील सभागार में भी सेना प्रमुख बिपिन रावत के आकस्मिक निधन पर शोक सभा रखी गई। उसके बाद तहसील में आज काम काज नहीं किया गया।
विज्ञापन
उधर, मंसूरपुर गन्ना समिति परिसर में सुबह सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने सीडीएस बिपिन रावत सहित सभी सैन्य अधिकारियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मौके पर डायरेक्टर राजेश्वर आर्य, अजमल, आदेश, छोटू, यशपाल सिंह, वेदपाल सिंह, सुशील कुमार मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से रहे विरत
बुढ़ाना/रतनपुरी। बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन बुढ़ाना की आकस्मिक शोक सभा का आयोजन हुुआ। जिसमें बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता व पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।
इस मौके पर अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना से पूरा देश शोक में डूबा है। देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय बालियान सहित सभी पदाधिकारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। उधर, रतनपुरी के गांव सठेड़ी की पाटलान धर्मशाला में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। राजपूत रवा सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वर्मा ने कहा कि जनरल बिपिन रावत एक सच्चे देशभक्त एवं देश की सेना के आधुनिकीकरण के लिए सदैव याद किए जाएंगे। देश उनकी सेवाओं को कभी नहीं भूल सकता। सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। मौके पर सत्यपाल सिंह, लायकराम, शोभाराम, डॉ. विनय कुमार, जयप्रकाश, मास्टर ऋषिपाल सिंह, राहुल, राजपाल आदि उपस्थित रहे। संवाद
भोपा में बिपिन रावत को अर्पित की श्रद्धांजलि
भोपा। जनता इंटर कॉलेज में बिपिन रावत की की स्मृति में शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें समस्त विद्यालय परिवार द्वारा शोक व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और छात्र छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेनी को कहा। इससे पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर भाव भीनी श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
मोमबत्ती जलाकर सैन्य अफसरों को दी श्रद्धांजलि
चरथावल। दूधली गांव में शहीद भाइयों की समाधि पर बिपिन रावत सहित 12 सैन्य अफसरों की असामयिक मौत पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर विहिप जिला सोहन वीर सिंह, आरआरएस नेता उदय सिंह पुंडीर, रविंद्र, उदय सिंह, कुणाल पुंडीर, अंकुश पुंडीर, मोहित बजरंगी, आजाद फौजी, अभिषेक राणा, सूरज विक्की मौजूद रहे। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्माओं को प्रभु श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए संवेदना व्यक्त की।