Muzaffarnagar: दारुल उलूम सहित उलमा ने मुफ्ती रफी उस्मानी के इंतकाल पर दुख जताया
देवबंद में पाकिस्तान के मुफ्ती-ए-आजम और दारुल उलूम कराची के मोहतमिम मुफ्ती रफी उस्मानी के इंतकाल पर दारुल उलूम सहित उलमा ने दुख का इजहार किया है।
दारुल उलूम के कार्यवाहक मोहतमिम मौलाना अब्दुल खालिक मद्रासी की ओर से स्वर्गीय मुफ्ती रफी के छोटे भाई प्रसिद्ध आलिम-ए-दीन मुफ्ती तकी उस्मानी को शोक संदेश भेजा है। जिसमें उन्होंने मुफ्ती रफी की मौत पर गहरा दुख जताया है।
यह भी पढ़ें:सीएम दौरा: आज सहारनपुर आएंगे CM योगी, प्रशासन की तैयारियां पूरी, एक क्लिक में जानें- कार्यक्रम का हर अपडेट
कहा कि देवबंद में जन्मे मुफ्ती रफी उस्मानी ने पूरा जीवन इस्लामी सेवाओं को समर्पित किया हुआ था। जामिया इमाम मोहम्मद अनवर शाह के मोहतमिम मौलाना सैयद अहमद खिजर शाह, हाजी रियाज महमूद सहित अन्य उलमा ने मुफ्ती रफी उस्मानी के इंतकाल को न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि पूरे इस्लामिक जगत के लिए बड़ा नुकसान बताया।