फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Concern raised over marketization of education

शिक्षा के बाजारीकरण पर जताई चिंता

Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Concern raised over marketization of education
एसडी इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन शिक्षक एवं अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के जिला स्तरीय सम्मेलन में प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. रमेशचंद त्यागी ने कहा कि शिक्षा का बाजारीकरण चिंता का विषय है। इससे शिक्षित युवा ही नहीं बल्कि सामान्य वर्ग का अभिभावक भी आर्थिक शोषण का शिकार है।
विज्ञापन

एसडी कॉलेज में आयोजित सम्मेलन में डा. त्यागी ने कहा कि वित्तविहीन एवं स्ववित्तपोषित शिक्षण संस्थानों में कार्यरत युवा शिक्षकों को न तो सेवा सुरक्षा है और न ही शासकीय मानकों के आधार पर वेतन मिल रहा है। डा. उमेश त्यागी ने कहा कि माध्यमिक शिक्षक संघ वित्तविहीन विद्यालयों को अनुदान सूची में लाने, पुरानी पेंशन बहाली, धारा 33-च में सन 2016 से नियमित शिक्षकों को पुरानी पेंशन दिलाने आदि की मांग को लेकर कृतसंकल्प है। सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सरकारों की नीतियां शिक्षा को व्यापार का विषय बनाने के प्रति प्रयासरत हैं। प्रांतीय मंत्री अरुण पाल आत्रेय ने कहा कि शिक्षकों के सामूहिक संघर्ष से ही परिलब्धियां सुरक्षित रह सकती है। प्रांतीय कार्यकारिणी में संरक्षक चौधरी कबूल सिंह ने शिक्षक संघर्ष एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। सम्मेलन में राजवीर राठी, प्रधानाचार्य विनोद कुमार, नीरज त्यागी, गजेंद्र सिंह, ताहिर हसन, जितेंद्र मोतला, सत्येंद्र तोमर, योगेश कुमार, नरेंद्र कुमार, मुजफ्फर अली, विनेश चंद, लज्जाराम, अशोक कुमार, डा. सुरभि आदि ने विचार रखे। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने आभार जताया। अध्यक्षता सुधीर त्यागी ने तथा संचालन जिला मंत्री श्रवण कुमार त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed