फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Complete the preparation at the examination centers, be careful: DM

परीक्षा केंद्रों पर पूरी करें तैयारी, सतर्कता बरती जाएं : डीएम

Tue, 13 Jun 2023 08:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:34 PM IST
विज्ञापन
Complete the preparation at the examination centers, be careful: DM
बीएड की प्रवेश परीक्षा कल, डीएम ने की समीक्षा बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि बीएड की प्रवेश परीक्षा को लेकर पूरी गंभीरता बरती जानी चाहिए। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर लें। सतर्कता बरती जाए, किसी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिला पंचायत सभागार में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के तत्वावधान में आयोजित होने वाली परीक्षा को लेकर डीएम ने मजिस्ट्रेट, नोडल समन्वयक और केंद्राध्यक्षों की बैठक ली। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के प्रतिनिधि डॉ. विजय कुमार वर्मा और डॉ. सुरेन्द्र पाल सिंह ने भी 15 जून को होने वाली बीएड परीक्षा के संंबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्राध्यक्षों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केन्द्र प्रतिनिधियों से परीक्षा की तैयारी, कक्ष निरीक्षक, सीसीटीवी कैमरों के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस गजेन्द्र कुमार सिंह ने परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की। जनपद नोडल समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार पुण्डीर ने बताया कि सामग्रियों का वितरण सेंटर प्रभारियों को कर दिया गया है। परीक्षा के नगर प्रभारी व नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहें।


इन विद्यालयों को बनाया गया केंद्र

बीएड प्रवेश परीक्षा शहर के डीएवी इण्टर कॉलेज (ब्लॉक ए व बी), जैन कन्या इण्टर कॉलेज नई मण्डी, जैन इण्टर कॉलेज मेरठ रोड, राजकीय इण्टर कॉलेज, दीपचन्द ग्रेन चैम्बर इण्टर कॉलेज नई मण्डी, एसडी कॉलेज भोपा रोड, चौधरी छोटूराम इण्टर कॉलेज, डीएवी पीजी कॉलेज और जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो से पांच बजे तक चलेगी।




इतने परीक्षार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

जनपद नोडल समन्वयक डॉ. सुधीर कुमार पुण्डीर ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4600 परीक्षार्थी पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी को अपने साथ एडमिट कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। इसी के साथ परीक्षार्थी को वह फोटो भी लाना होगा, जो उसने फॉर्म भरते समय अपलोड किया था। यह सब दिखाने के बाद ही परीक्षार्थी को एंट्री दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed