फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   complent to CM against encrochment on pastoral land

शहर के बीच स्थित कॉम्प्लैक्स के ध्वस्तीकरण के नोटिस

Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
complent to CM against encrochment on pastoral land
शहर में कॉम्प्लेक्स के ध्वस्तीकरण के नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के बीचोबीच स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का कुछ हिस्सा अवैध निर्माण के तहत मानते हुए एमडीए ने उसके ध्वस्तीकरण का नोटिस देते हुए मालिकान को अवैध कब्जा हटाने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद एमडीए अपने स्तर से कार्रवाई कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।
शहर के बीचोबीच लाला लाजपत राय तिराहा स्थित स्थित होली एंजिल्स कॉन्वेंट स्कूल के ठीक सामने स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स है। यह कॉम्प्लेक्स करीब तीन साल पूर्व निर्मित किया गया था, जो शुरूआत से ही विवादों के घेरे में रहा है। कॉम्प्लेक्स निर्माण के तीन साल बाद अब एमडीए ने इसके कुछ हिस्से को अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी किए हैं। इसके तहत कॉम्प्लेक्स के आगे का दो मीटर और पीछे स्थित मस्जिद के सामने का एक मीटर हिस्सा एमडीए ने अवैध निर्माण के तहत माना है। एमडीए ने बिल्डिंग के मालिकान को इस बाबत तीन दिन पूर्व नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर उक्त अवैध निर्माण को स्वत: ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। यदि निश्चित समयावधि में निर्माण ध्वस्त नहीं किया जाता, तो एमडीए इसे ध्वस्त करेगा।
विज्ञापन

तीन साल तक सोया रहा एमडीए
मुजफ्फरनगर। शहर के बीच स्थित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करीब तीन साल पूर्व किया गया था। बेशकीमती जमीन पर बना यह दो मंजिला कॉम्प्लेक्स वर्तमान में पूरी तरह गुलजार हो चुका है, लेकिन तीन साल लंबी इस अवधि में निर्माण होने से लेकर कॉम्प्लेक्स गुलजार होने तक एमडीए कुंभकर्णी नींद सोया रहा। तीन साल बाद अचानक एमडीए की नींद खुली और इसका कुछ हिस्सा अवैध निर्माण मानते हुए ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी कर डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ........
एमडीए सचिव महेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का आगे का दो मीटर व पीछे का एक मीटर हिस्सा अवैध निर्माण के तहत आता है। तीन दिन पूर्व इसे ध्वस्त करने के नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह में अवैध निर्माण नहीं हटाया जाता तो एमडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed