फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Competition organized on the subject of drug abuse prevention

ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित

Tue, 23 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Competition organized on the subject of drug abuse prevention
बुढ़ाना में कस्बे के एस डी गर्ल्स पीजी कॉलेज में छात्राओं के प्रशस्ति पत्र देते प्राचार्य व अन्य? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन विषय पर प्रतियोगिता आयोजित
विज्ञापन

बुढ़ाना। एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज में ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। प्रतियोगिताओं में विशेष स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में एसडी गर्ल्स पीजी कॉलेज में ड्रग एब्यूज प्रीवेंशन विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला मद्य निषेध अधिकारी आलोक कुमार व अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता में ड्रग एक एब्यूज है पर विचार व्यक्त करने वाली छात्रा शाहीनूर ने पहला, अर्चित त्यागी ने दूसरा व सीरत जहां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में रूपल शर्मा ने पहला, मुस्कान ने दूसरा व प्रार्थना गर्ग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में अनुराधा ने पहला, मनु ने दूसरा व रूमी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेलकूद प्रतियोगिता अनुप्रिया, ज्योति, द्राक्षा, सुम्मईया, प्रिया, काजल, सन्नो, रुखसार, शिवानी, तनिशा, पायल, नीलाक्षी, इल्मा, अंशु व प्रियंका ने विशेष स्थान प्राप्त किया। सभी छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने नारी शक्ति एवं ड्रग एब्यूज पर विचार व्यक्त किए। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश चन्द शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed