फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Compensation of farmers trapped in server down

Muzaffarnagar News: सर्वर डाउन में फंसा किसानों का मुआवजा

Thu, 17 Aug 2023 07:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 07:51 PM IST
विज्ञापन
Compensation of farmers trapped in server down
- डीएम ने शासन को लिखा पत्र, नहीं हो पा रही फिडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वेबसाइट का सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को अतिवृष्टि से होने वाले नुकसान का मुआवजा लटक गया है। डीएम ने शासन को पत्र लिखकर सर्वर डाउन होने की बात कही है। प्रशासन निरंतर प्रयास के बाद किसानों का डाटा फीड नहीं कर पा रहा है।
जिले की चारो नदियों में आई बाढ़ से जनपद के 10322 किसानों की फसल बर्बाद हुई है। शासन ने जिले को अतिवृष्टि में शामिल करते हुए किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की है। शासन की वेबसाइट पर किसानों के विवरण की फीडिंग लटक गई है। सर्वर डाउन होने के कारण फीडिंग का कार्य नहीं हो पा रहा है। अभी तक लगभग तीन हजार किसानों की फीडिंग ही हो पाई है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने फीडिंग के कार्य में तेजी के लिए श्रीराम कॉलेज के 50 कंप्यूटर लेकर एक साथ 50 लेखपाल फीडिंग के कार्य में लगाए थे, लेकिन सर्वर के काम नहीं करने के कारण यह कार्य नहीं हो सका। एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि हम लगातार प्रयासरत हैं, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण काम नहीं हो पा रहा है। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस संबंध में शासन को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed